बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026: डिप्टी मैनेजर और एवीपी के 104 पदों पर निकली सीधी भर्ती
IDBI VACANCY. बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी (govt jobs 2026) तलाश रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (Recruitment in IDBI) ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (WMS) विभाग के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती (Latest Sarkari Naukri) से डिप्टी मैनेजर (Deputy Manager) और एवीपी (AVP) जैसे पदों पर कुल 104 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो रही है।
पदों की जानकारी
कुल पद 104
- AVP II – ग्रुप हेड (Group Head): 04 पद
- AVP II – टेरिटरी हेड (Territory Head): 17 पद
- डिप्टी मैनेजर – सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर (SRM): 70 पद
- डिप्टी मैनेजर – वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट (Investment & Insurance): 13 पद
जरूरी डेट्स
नोटिफिकेशन डेट- 27 मार्च 2026
आवेदन की आखिरी तारीख - 16 अप्रैल 2026
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
सभी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) है। इसके साथ ही मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन (MBA/PGDM) और NISM/IRDA सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
2. आयु सीमा (Age Limit)
- AVP II ग्रुप हेड: 31 से 45 साल
- AVP II टेरिटरी हेड: 27 से 40 साल
- डिप्टी मैनेजर (SRM): 24 से 35 साल
- डिप्टी मैनेजर (वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट): 24 से 45 साल
(नोट: आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।)
3. कार्य अनुभव (Work Experience)
- ग्रुप हेड: वेल्थ मैनेजमेंट या रिटेल बैंकिंग में न्यूनतम 10 साल का अनुभव।
- टेरिटरी हेड: रिलेशनशिप मैनेजमेंट में कम से कम 6 साल का अनुभव।
- डिप्टी मैनेजर: संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव।
आवेदन शुल्क (Application Fee Details)
- आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (General/OBC/EWS): ₹850/- (जीएसटी सहित)
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला (SC/ST/PwD/Women): ₹175/- (जीएसटी सहित)
चयन प्रक्रिया (Selection Process 2026)
बैंक ऑफ बड़ौदा वेल्थ मैनेजमेंट भर्ती 2026 (BOB WMS Recruitment 2026) के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित भाग पर आधारित होगी।
- शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting): उम्मीदवारों के अनुभव और योग्यता के आधार पर आवेदनों की छंटनी की जाएगी।
- ऑनलाइन टेस्ट/साइकोग्राफिक टेस्ट (Online Test): बैंक जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित कर सकता है।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- मेरिट सूची (Merit List): अंतिम चयन इंटरव्यू और अनुभव के संयुक्त स्कोर के आधार पर होगा।
आवेदन प्रक्रिया
- बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
- Careers' सेक्शन में जाकर 'Current Opportunities' पर क्लिक करें।
- Recruitment for Professional on Fixed Term Engagement - WMS 2026" लिंक खोजें।
- Apply Online पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
- आवेदन पत्र में अपनी शैक्षणिक जानकारी और कार्य अनुभव (Work Experience) भरें।
- अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificates) अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें...
MPPSC Vacancy 2026: एमपी में सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, 40 हजार मिलेगी सैलरी
प्रोफेसर बनने का सपना होगा सच, बस APSC TGT Vacancy में करें आवेदन, जानें प्रोसेस
UP Coperative Bank Vacancy: सरकारी बैंक में 116 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल लास्ट डेट
भारत सरकार की कंपनी में जॉब, MFL Vacancy में निकली भर्ती, 5 अप्रैल आखिरी मौका