बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली नौकरी, इस लिंक से करें अप्लाई
अगर आप भी बैंक में नौकरी की तलाश रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा ( BOB ) ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।
उम्मीदवार जो भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कब तक भर सकते हैं फॉर्म
बैंक ऑफ बड़ौदा के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे 31 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके जरिए बैंक में बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर के पदों पर भर्तियां की जाएगी।
आयु सीमा
बैंक ऑफ बड़ौदा के इस भर्ती के लिए जो भी आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
सैलरी
इन पदों पर जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन होता है उन्हें सैलरी के तौर पर निम्नलिखित भुगतान किया जाएगा।
फिक्स्ड- 15 हजार रुपए
वेरिएबल- 10 हजार रुपए
कैसे होगा चयन
इन पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी बाद में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बताई जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक