कोई फीस नहीं, कोई टेस्ट नहीं: BEML में निकली 1346 पदों पर बंपर भर्ती, करें आवेदन
रक्षा मंत्रालय के तहत बीईएमएल ने 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आईटीआई, डिप्लोमा, बीई, बीटेक और सामान्य ग्रेजुएट युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक तय है। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, भर्ती मेरिट पर होगी।
चयनित प्रशिक्षुओं को हर महीने 12,300 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
पदों की पूरी जानकारी
- केजीएफ (KGF) कॉम्प्लेक्स: यहाँ सबसे ज्यादा 608 सीटों पर भर्ती की जाएगी।
- बैंगलोर कॉम्प्लेक्स: यहाँ कुल 400 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा।
- मैसूर कॉम्प्लेक्स: इस प्लांट में कुल 227 युवाओं को ट्रेनिंग मिलेगी।
- पालक्कड़ कॉम्प्लेक्स: केरल स्थित इस यूनिट में 111 सीटें तय हैं।
इन सभी जगहों पर तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों ट्रेड शामिल किए गए हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
1. ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग और जनरल)
मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल या कंप्यूटर साइंस में चार साल का बीई/बीटेक होना चाहिए। वहीं सामान्य ग्रेजुएट के लिए बीए, बीकॉम, बीबीए या बीसीए पास छात्र पात्र हैं।
2. डिप्लोमा और आईटीआई पास युवा
संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में तीन साल का फुल-टाइम डिप्लोमा होना जरूरी है। आईटीआई धारकों के लिए फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन और कोपा ट्रेड उपलब्ध हैं।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
प्रशिक्षण के दौरान सभी उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा:
| योग्यता श्रेणी | अवधि | मासिक स्टाइपेंड |
| ग्रेजुएट (इंजीनियरिंग / जनरल) | 1 वर्ष | 12 हजार 300 प्रति माह |
| डिप्लोमा अप्रेंटिस | 1 वर्ष | 10 हजार 900 प्रति माह |
| आईटीआई अप्रेंटिस | 1 वर्ष | 9 हजार 600 से 10 हजार 560 प्रति माह |
कंपनी किसी भी तरह का मकान किराया भत्ता (HRA) या हॉस्टल नहीं देगी। हालांकि कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरण और बुनियादी सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती (BEML Apprentice 2026) की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
अभ्यर्थियों का चयन उनके क्वालीफाइंग एग्जाम में मिले अंकों की मेरिट पर होगा। प्राप्त अंकों के आधार पर 1:5 के अनुपात में मेरिट लिस्ट बनेगी।
शॉर्टलिस्ट किए गए युवाओं को सीधे दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल फिटनेस और पुलिस वेरिफिकेशन होने पर जॉइनिंग दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को दो चरणों की प्रक्रिया पूरी करनी होगी:
सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण
आईटीआई पास छात्र NAPS पोर्टल (apprenticeshipindia.gov.in) पर अपना पूरा प्रोफाइल बनाएं। वहीं डिग्री और डिप्लोमा धारक NATS पोर्टल (nats.education.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करें।
बीईएमएल की वेबसाइट पर फॉर्म भरना
पोर्टल नंबर मिलने के बाद बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां "Apprentices" लॉगिन सेक्शन में जाकर अपना फॉर्म भरें। सभी जरूरी दस्तावेज और डीबीटी लिंक बैंक खाते का विवरण अपलोड करें। अंत में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें।
NAPS Registration (ITI): Register Here
NATS Registration (Degree/Diploma): Register Here
Apply Online: Click here
ये भी पढ़ें...
एमपी हाईकोर्ट में बंपर भर्ती: असिस्टेंट ग्रेड 3 के 1174 पदों पर मौका, आवेदन शुरू
SBI Clerk Notification 2026: नौ हजार से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती, करें अप्लाई
IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में 470 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी
IBPS के 11 हजार पदों पर भर्ती, एमपी के लिए 500 पद, बिना इंटरव्यू मिलेगी नौकरी