भारतीय एविएशन सर्विसेज ने निकाली कई पदों पर भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई

Dolly patil | Oct 10, 2024, 08:53 IST
Recruitment...
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल हाल ही में भारतीय एविएशन सर्विसेज ( BAS ) ने हवाई अड्डों के लिए ग्राहक सेवा एजेंट ( CSA ) और लोडर/हाउसकीपिंग के पदों पर भर्ती निकाली है।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल हाल ही में भारतीय एविएशन सर्विसेज ( BAS ) ने हवाई अड्डों के लिए ग्राहक सेवा एजेंट ( CSA ) और लोडर/हाउसकीपिंग के पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3 हजार 508 पद भरे जाएंगे।



योग्यता

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) पास होना चाहिए।



उम्र सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की आयु छूट दी गई है।



आवेदन शुल्क

ग्राहक सेवा एजेंट ( CSA ) के पदों के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 380 रुपए ( GST सहित ) जमा करना होगा। वहीं, लोडर/हाउसकीपिंग के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 340 रुपए ( GST सहित ) का शुल्क देना होगा।



कैसे होगा चयन

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार ( interview ) के माध्यम से किया जाएगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • GOVERNMENT JOBS 2024
  • भारतीय एविएशन सर्विसेज
  • jobs 2024
  • Govt Jobs 2024
  • Bhartiya Aviation Services
  • Bhartiya Aviation Services recruitment
  • Bhartiya Aviation Services recruitment 2024