BHEL Recruitment 2026: सुपरवाइजर और इंजीनियर ट्रेनी के 415 पदों पर भर्ती, डिप्लोमा और डिग्री वालों को मौका, 28 दिसंबर तक करें आवेदन

Kaushiki | Published:
इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट वालों के लिए नौकरी का मौका, भेल में निकली 415 पदों पर भर्ती
Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) has announced recruitment for 415 Supervisor Trainee and Engineer-Executive Trainee posts. Candidates can apply online until December 28, 2026.
सरकारी कंपनी में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवारों के साथ एचआर और फाइनेंस की पढ़ाई करने वाले युवाओं के पास भी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में नौकरी पाने का मौका है। भेल ने साल 2026-27 के रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत सुपरवाइजर ट्रेनी और इंजीनियर-एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इनमें सुपरवाइजर ट्रेनी और इंजीनियर-एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के भी पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 दिसंबर की रात 11.45 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।



भेल में इतने पदों पर होगी भर्ती

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने दोनों श्रेणियों के पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा पद मैकेनिकल इंजीनियरिंग के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, एचआर, फाइनेंस और कंप्यूटर साइंस से जुड़े उम्मीदवारों को भी मौका मिलेगा।



सुपरवाइजर ट्रेनी के किस विभाग में कितने पद

विभाग का नाम

पदों की संख्या

मैकेनिकल
103
इलेक्ट्रिकल
30
सिविल
26
फाइनेंस
25
एचआर (HR)
20
इलेक्ट्रॉनिक्स
11
कुल पद
215

इंजीनियर-एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती

विभाग का नाम

पदों की संख्या

मैकेनिकल
80
इलेक्ट्रिकल
30
इलेक्ट्रॉनिक्स
25
एचआर (HR)
20
फाइनेंस
20
सिविल
15
आईटी-कंप्यूटर साइंस
10
कुल पद
200

BHEL भर्ती के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के लिए सुपरवाइजर ट्रेनी और इंजीनियर-एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।



सुपरवाइजर ट्रेनी (Supervisor Trainee)



  • इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट: मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल में फुल टाइम डिप्लोमा होना जरूरी है।
  • HR डिपार्टमेंट: BBA, सोशल वर्क, बिजनेस मैनेजमेंट, BBS या BMS में नियमित ग्रेजुएशन।
  • फाइनेंस डिपार्टमेंट: नियमित B.Com की डिग्री।
  • मिनिमम मार्क्स: रेलेवेंट क्वॉलिफिकेशन्स में कम से कम 65% नंबर होने चाहिए।

इंजीनियर-एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Engineer-Executive Trainee)



  • इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट: संबंधित ब्रांच में फुल टाइम BE/B.Tech डिग्री।
  • फाइनेंस डिपार्टमेंट: CA या CMA की योग्यता।
  • HR डिपार्टमेंट: HR, पर्सनल मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल रिलेशंस, सोशल वर्क या MBA में फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

भेल की इस भर्ती की Selection Process दो फेज में पूरी की जाएगी। पहले फेज में उम्मीदवारों को Computer-based examination देनी होगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद निर्धारित सिलेक्शन प्रोसेस के बेस पर एलिजिबल कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा।



सुपरवाइजर ट्रेनी और इंजीनियर-एग्जीक्यूटिव ट्रेनी, दोनों श्रेणियों के लिए Computer-based examination 27 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी से संबंधित विषयों की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसके साथ ही इंटरव्यू की तैयारी पर भी ध्यान देना चाहिए।



भेल भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इंटरेस्टेड और एलिजिबल कैंडिडेट्स भेल के ऑफिसियल करियर पोर्टल के माध्यम से Online Application जमा कर सकते हैं।



  • सबसे पहले भेल की ऑफिसियल वेबसाइट https://careers.bhel.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन खोलें।
  • सुपरवाइजर ट्रेनी या इंजीनियर-एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एकेडमिक जानकारी रिकॉर्ड करें।
  • जरूरत के मुताबिक जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • Application fee का पेमेंट करें। सभी जानकारियों की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें। अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी ऑफिसियल वेबसाइट https://careers.bhel.in/ से लेते रहें।
Tags:
  • भेल भर्ती 2026
  • सरकारी नौकरी
  • भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
  • डिप्लोमा वालों के लिए नौकरी
  • सरकारी वैकेंसी
  • BHEL Recruitment 2026
  • BHEL Supervisor Trainee
  • Sarkari Naukri
  • Government Jobs
  • PSU Recruitment