पुलिस होमगार्ड भर्ती : 15 हजार पदों पर होगी बहाली, जानें किस जिले में कितनी पोस्ट?
Bihar Home Guard Bharti 2025 : पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस में जल्द ही 15 हजार पदों पर होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती का प्रस्ताव जिलेवार वैकेंसी रोस्टर के साथ भेजा गया है। ऐसे में इस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की जाएगी। विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए प्रारूप भी मांगा गया है। भर्ती के आधिकारिक शॉर्ट नोटिस में जिलेवार रिक्तियों का ब्योरा भी दिया गया है।
10वीं-12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
होमगार्ड की इस भर्ती के लिए सीएसबीसी केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विज्ञापन जारी किया जाएगा। जिसके बाद निर्धारित तिथि से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं पास या इसके समकक्ष हो सकती है। हालांकि शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, लंबाई से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी। संक्षिप्त अधिसूचना के मुताबिक 31 दिसंबर 2024 तक होमगार्ड की रिक्तियों की संख्या जिलेवार नीचे बताए टेबल के मुताबिक प्रस्तावित है।
ये खबर भी पढ़ें...
Youth Welfare: अगले पांच साल में ढाई लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य
राज्य सरकार ने 7 साल में घटाए 73% पद, नौकरी तलाश रहे युवाओं में निराशा
देखिए जिलेवार वैकेंसी लिस्ट
देखें शॉर्ट नोटिफिकेशन
ये खबर भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी का अच्छा मौका, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में भर्ती, इस दिन से करें आवेदन
MP Recruitment 2025 : MP में सरकारी नौकरी का मौका, 40 हजार तक मिलेगी सैलरी
फरवरी में जारी होगा नोटिफिकेशन!
रोस्टर जारी होने के बाद बिहार पुलिस होमगार्ड सरकारी नौकरी का आधिकारिक नोटिफिकेशन इसी महीने यानी फरवरी 2025 में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। होमगार्ड की इस भर्ती के लिए सीएसबीसी केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विज्ञापन जारी किया जाएगा। जिसके बाद निर्धारित तिथि से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।