Bihar Home Guard Bharti : 10 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

Manya Jain | Mar 22, 2025, 17:54 IST
bihar home guard recruitment
बिहार सरकार ने 15 हजार पदों के लिए भर्ती निकाली हैं। आवेदन ऑनलाइन होंगे, और उम्मीदवार 27 मार्च से 16 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।

Bihar Home Guard Bharti : बिहार में होमगार्ड भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के जरिए बिहार सरकार 15000 खाली पदों पर नियुक्तियां करेगी। यह भर्ती सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च से 16 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको इस भर्ती के बारे में सभी जानकारी देंगे।



जिला स्तर पर होगी भर्ती

यह भर्ती जिला स्तर पर होगी। यानी हर जिले में रिक्त पदों की संख्या अलग-अलग होगी। पटना जिले में सबसे अधिक 1479 रिक्तियां हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अपने जिले के रिक्त पदों के आधार पर ही आवेदन करना होगा।



MANYA JAIN - 2025-03-22T181129.598


पदों की जानकारी

जिलापदों की संख्या
पटना1479
नालंदा812
भोजपुर511
गया909
मुजफ्फरपुर296
दरभंगा741
भागलपुर666
बेतिया311

यह खबर भी पढ़ें...Dehli Metro Jobs 2025 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका, आज ही करें आवेदन



एलिजिबिलिटी

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, कद-काठी और चयन प्रक्रिया की जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन के माध्यम से मिलेगी। हालांकि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी, केवल फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन होंगे।



यह खबर भी पढ़ें...Top Sarkari Naukri 2025 : भारतीय नौसेना से लेकर SBI तक, ये हैं हफ्ते की टॉप जॉब्स



आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहलेekamaan.bihar.gov.inवेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • फिर Bihar Home Guard Post Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और फिर आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर उसका प्रिंट ले लें।

यह खबर भी पढ़ें...Govt Teacher Job : टीचिंग लाइन में करियर बनाने का मौका, हजारों पदों पर भर्ती शुरू



FAQ

  1. बिहार होम गार्ड भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या है ?
    इस भर्ती में केवल फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन से चयन होगा।
  2. बिहार होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
    आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 16 अप्रैल 2025 तक चलेगी।
  3. बिहार होम गार्ड भर्ती के लिए आयु क्या है?
    उम्मीदवार की 20 से 40 साल के बीच की आयु होनी चाहिए।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • जॉब्स
  • नई सरकारी नौकरी
  • बिहार में सरकारी नौकरी
  • बिहार में नई सरकारी नौकरी
  • JOBS 2025
  • बिहार सरकारी नौकरी