Bihar Sarkari Naukri : NHM में यूनानी डॉक्टर्स के सैकड़ों पदों पर भर्ती, 15 जून तक करें आवेदन
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत यूनानी चिकित्सा (Unani Medicine) के क्षेत्र में अपना योगदान बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
समिति ने 502 यूनानी चिकित्सा अधिकारी (Unani Medical Officer) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह उन सभी युवा और योग्य उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो बिहार में स्वास्थ्य सेवा (Healthcare) के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
यह भर्ती अनुबंध के आधार पर राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (Primary Health Centers), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (Community Health Centers) और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (Additional Primary Health Centers) में की जाएगी।
🎓 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है:
- बीयूएमएस (B.U.M.S.)की डिग्री होनी चाहिए।
- अनिवार्यइंटर्नशिपप्रशिक्षण प्राप्त किया हो।
- बिहार राज्य आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषदमें रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
💰सैलरी
उम्मीदवारों को इस पद के लिए32,000 रुपयेप्रति माह का समेकित मानदेय मिलेगा। यह राशि उनकी सेवाओं के अनुरूप समय-समय पर बदल सकती है।
📝 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा– यह परीक्षा उम्मीदवारों के ज्ञान और क्षमता की जांच करेगी।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – आवेदन पत्र के साथ जमा किए गए दस्तावेज़ों की सत्यता जांची जाएगी।
- चिकित्सा परीक्षण– उम्मीदवारों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।
💳 आवेदन शुल्क
- सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रूपए है।
- एससी/एसटी, महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹ृ125 रूपए रखा गया है।
📱 आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:
- सबसे पहलेआधिकारिक वेबसाइट (https://shs.bihar.gov.in//)पर जाएं।
- वेबसाइट केहोमपेजपर 'ADVERTISEMENT' सेक्शन में क्लिक करें।
- भर्ती संबंधित नोटिफिकेशनों के बीच"Applications invited for the post of recruitment of AYUSH MO (Mainstream/ RBSK)..."विकल्प पर क्लिक करें।
- खुलने वाले पेज पर'Advt no. 05/2025 - Detailed Instruction'पर क्लिक करें और भर्ती से संबंधित विज्ञापन काPDFडाउनलोड करें।
- विज्ञापन में दी गई जानकारी पढ़कर अपनीयोग्यताकी जांच करें।
- रजिस्ट्रेशनके लिए पेज पर वापस आकरClick here to apply the Applicationपर क्लिक करें।
- फिर'रजिस्टर'पर क्लिक करें और अपनीईमेल आईडीऔरमोबाइल नंबरभरकरसाइनअपकरें।
- OTPडालकर अपने रजिस्ट्रेशन को वेरीफाई करें।
- अबलॉगइनकरके आवेदन पत्र भरें, शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सब्मिट करें।
🚨 विशेष निर्देश
- केवल बिहार राज्य केमूल निवासियोंको आरक्षण का लाभ मिलेगा।
- अन्य राज्योंके उम्मीदवारों कोअनारक्षितश्रेणी में आवेदन करना होगा।
ये भी पढ़ें...RCFL Recruitment : केंद्र सरकार की कंपनी में जॉब का मौका, जानिए सैलरी
ये भी पढ़ें...10वीं पास वालों के लिए ISRO में निकली भर्ती, इस लिंक से जल्दी करें आवेदन
ये भी पढ़ें...10वीं-12वीं पास के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन में निकली सरकारी भर्ती, ऐसे करें आवेदन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
sarkari naukri | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी | बिहार में सरकारी नौकरी | बिहार में नई सरकारी नौकरी | बिहार सरकारी नौकरी | JOBS 2025 | govt jobs 2025 National Health Mission