BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी: बिहार में 32 हजार 388 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 32,388 पद भरे जाएंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2026 तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस बार परीक्षा में पहली बार निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
बिहार लोक सेवा आयोग ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 32,388 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एज लिमिट कितनी तय है
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
किस कक्षा के लिए क्या योग्यता चाहिए
कक्षा 1 से 5 तक के लिए 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। इसके साथ 2 वर्षीय D.El.Ed या समकक्ष डिग्री, 4 वर्षीय B.El.Ed या स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही संबंधित CTET या BTET पेपर-1 पास होना भी जरूरी है।
कक्षा 6 से 8 तक के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन डिग्री और B.Ed या D.El.Ed जरूरी है। पद के अनुसार संबंधित CTET, BTET या STET की डिग्री भी होनी चाहिए।
कक्षा 9 से 10 तक के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन डिग्री, B.Ed या समकक्ष योग्यता और STET पेपर-1 पास होना जरूरी है। वहीं कक्षा 11 से 12 तक के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री, B.Ed या समकक्ष योग्यता और STET पेपर-2 पास होना जरूरी है।
सिलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में सिलेक्शन दो चरणों में होगा, प्रीलिम्स एग्जाम और मेन्स एग्जाम।
सिर्फ बिहार वासियों को मिलेगा आरक्षण
इस भर्ती में आरक्षण सिर्फ बिहार के मूल निवासियों को दिया जाएगा। महिलाओं को प्राथमिक शिक्षक यानी कक्षा 1 से 5 के पदों पर 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। आरक्षण का दावा करने के लिए जाति, आय और नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र पिता के नाम और पते के साथ होना जरूरी है।
एग्जाम पैटर्न में क्या रहेगा
कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों की परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे और पेपर 150 अंकों का होगा। इसमें भाषा से 30 प्रश्न और सामान्य अध्ययन से 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। भाषा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा। इस पेपर में एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी।
कक्षा 6 से 8, TGT और PGT के लिए परीक्षा में भाषा से 30 प्रश्न, जनरल नॉलेज से 40 प्रश्न और संबंधित विषय से 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल मिलाकर 150 प्रश्नों का यह पेपर 150 अंकों का होगा। यहां भी एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
दोनों परीक्षाओं में अगर कोई उम्मीदवार किसी भी विकल्प को चुनना नहीं चाहता, तो उसे विकल्प E भरना होगा। अगर उम्मीदवार यह विकल्प भी नहीं भरता है, तो उस पर भी निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद TRE-4.0 यानी विज्ञापन नंबर 14/2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
- इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और शिक्षक पात्रता से जुड़ी जानकारी भरें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेज और हाल की फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।
- फिर फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में आवेदन फॉर्म और फीस की रसीद डाउनलोड करके जरूर रख लें।
ये भी पढ़ें...
उम्मीदवारों को बड़ी राहत: MPESB ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 परीक्षा आवेदन तारीख बढ़ी
IBPS के 11 हजार पदों पर भर्ती, एमपी के लिए 500 पद, बिना इंटरव्यू मिलेगी नौकरी
SBI Clerk Notification 2026: नौ हजार से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती, करें अप्लाई
IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में 470 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी