सागर मेडिकल कॉलेज भर्ती: बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से बनें प्रोफेसर, 15 जून लास्ट डेट
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC), सागर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 55 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की है। इस सरकारी भर्ती (Govt Jobs 2026) के लिए न्यूनतम आयु 25 साल और अधिकतम आयु 62 साल निर्धारित की गई है।
योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के, सीधे शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू (Interview) के माध्यम से होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से कॉलेज के डीन कार्यालय में जमा करना होगा।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कॉलेज के दिए गए आधिकारिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) खाते में करना होगा।
कैटेगरी के अनुसार पद
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ने इस भर्ती अभियान के तहत कुल 55 पदों को भरा जाएगा।
| वर्ग या श्रेणी (Category) | रिक्तियों की संख्या (No. of Posts) |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 17 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 16 |
| अनारक्षित या सामान्य (UR) | 14 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 06 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 02 |
| कुल रिक्त पद (Total Posts) | 55 |
नोट: शासन के नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के तहत पदों की संख्या में बदलाव करने का अधिकार कॉलेज प्रशासन के पास सुरक्षित है।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में MBBS के साथ MD / MS / DM या MCh की पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना अनिवार्य है।
- इसके अलावा, उम्मीदवार का मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल (MP Medical Council) या नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC / MCI) में एक वैध और जीवित रजिस्ट्रेशन होना भी बेहद जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
2. आयु सीमा (Age Limit - As on 01/01/2026)
- न्यूनतम आयु: 25 साल
- अधिकतम आयु: 62 साल
- आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कितना मिलेगा सैलरी पैकेज?
सागर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होने वाले डॉक्टरों को बहुत ही आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Net Banking/UPI) से करना होगा। फीस की रसीद को आवेदन फॉर्म के साथ लगाना अनिवार्य है।
- अनारक्षित (UR) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 2 हजार 500 रुपए
- एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग (SC/ST/EWS): 1 हजार 500 रुपए
बैंक डिटेल्स
- खाताधारक का नाम: Dean & CEO Bundelkhand Medical College Sagar
- बैंक का नाम: भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)
- शाखा का नाम: मेडिकल कॉलेज शाखा, सागर
- खाता संख्या (A/c No.): 32419649476
- IFSC कोड: SBIN002181
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती (MP Medical College Recruitment Form) के लिए कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा जाएगा। उम्मीदवारों को पूरी तरह से ऑफलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सबसे पहले बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड करें।
- फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां जैसे डिग्री, काउंसिल रजिस्ट्रेशन नंबर आदि को साफ अक्षरों में भरें।
- ऊपर दिए गए बैंक विवरण पर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और ट्रांजेक्शन स्लिप का प्रिंट आउट निकाल लें।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेजों (10वीं की मार्कशीट, एमबीबीएस/एमडी डिग्री, काउंसिल रजिस्ट्रेशन, जाति प्रमाण पत्र) की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें।
- तैयार आवेदन पत्र को एक लिफाफे में बंद करके सीधे या स्पीड पोस्ट/डाक के माध्यम से इस पते पर भेजें: अधिष्ठाता कार्यालय, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, शिवाजी वार्ड, सागर, मध्यप्रदेश।
नोटिफिकेशन की तारीख – 20 मई 2026
फॉर्म शुरू होने की तारीख – 20 मई 2026
फॉर्म की आखिरी तारीख – 15 जून 2026
ये भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती: ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए सरकारी नौकरी
बिना परीक्षा एमपी सरकारी कंपनी में नौकरी: आईटीआई पास युवा जल्दी करें आवेदन
NCL Singrauli Bharti: सिंगरौली में 100 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में सिविल पदों पर भर्ती शुरू, जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन