BPCL में सरकारी नौकरी: 250 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, अभी करें अप्लाई

Manya Jain | May 09, 2026, 15:26 IST
BPCL Recruitment 2026
BPCL ने एग्जीक्यूटिव और सेक्रेटरी के 250 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 24 मई कर दी गई है। अनुभवी लोग जल्द ही ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।

Latest Sarkari Naukri. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बीपीसीएल भारत की एक बड़ी महारत्न सरकारी कंपनी है। यहां जूनियर और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव के पद खाली हैं। सेक्रेटरी के पदों पर भी कुल 250 नियुक्तियां होंगी।



अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए करियर बनाने का यह अच्छा मौका है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू हुई थी। आवेदन की आखिरी तारीख अब 24 मई तक बढ़ा दी गई है। समय रहते अपना फॉर्म ऑनलाइन पोर्टल पर जमा करें।



इन पदों पर होगी भर्ती

पद का नाम (Post Name)रिक्तियों की संख्या
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग)175
जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स)25
जूनियर एग्जीक्यूटिव (वेसाइड एमेनिटीज)10
सेक्रेटरी (Secretary)08
एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी एश्योरेंस)30
एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (राजभाषा कार्यान्वयन)02
कुल पद (Total Posts)250

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

बीपीसीएल एंट्री लेवल भर्ती 2026 (govt jobs 2026) के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को पद के अनुसार विशिष्ट योग्यता और अनुभव की शर्तों को पूरा करना होगा।



1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग): संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में 3 साल का डिप्लोमा (न्यूनतम 55% अंक)।
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स): स्नातक डिग्री + इंटर CA / इंटर CMA।
  • एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (QA): एम.एससी केमिस्ट्री (न्यूनतम 60% अंक)।
  • सेक्रेटरी: स्नातक डिग्री (न्यूनतम 55% अंक)।

2. कार्य अनुभव (Work Experience)

  • सभी जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए न्यूनतम 5 साल का प्रासंगिक अनुभव अनिवार्य है।
  • एसोसिएट एग्जीक्यूटिव पदों के लिए न्यूनतम 3 साल का अनुभव आवश्यक है।

3. आयु सीमा (Age Limit - 01.04.2026 तक)

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव/सेक्रेटरी: अधिकतम 32 साल (अकाउंट्स के लिए 35 साल)।
  • एसोसिएट एग्जीक्यूटिव: अधिकतम 35 साल ।
  • नोट: आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

सैलरी और फायदे

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव और सेक्रेटरी: 30 हजार - 1 लाख 20 हजार (अनुमानित CTC: 12.28 लाख प्रति साल)।
  • एसोसिएट एग्जीक्यूटिव: 40 हजार - 1 लाख 40 हजार (अनुमानित CTC: 17.11 लाख प्रति साल)।

इसके अलावा, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), अन्य भत्ते और प्रदर्शन से जुड़े प्रोत्साहन (PRP) भी कॉर्पोरेशन की नीति के अनुसार देय होंगे।



चयन प्रक्रिया

  • आवेदनों की स्क्रीनिंग (Application Screening)।
  • लिखित या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)।
  • केस-बेस्ड डिस्कशन और ग्रुप टास्क।
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview)।
  • प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल परीक्षण।

जरूरी डेट्स

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 18 अप्रैल 2026



ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 24 मई 2026 (विस्तारित)



आयु और योग्यता गणना की कट-ऑफ तिथि: 01 अप्रैल 2026



आवेदन प्रक्रिया

  • बीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.bharatpetroleum.in पर जाएं और 'Careers' सेक्शन में जाकर नया पंजीकरण करें।
  • अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि प्रमाण, योग्यता प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate) स्कैन करके अपलोड करें।
  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 1180 रुपए
  • एससी/एसटी/दिव्यांग: कोई शुल्क नहीं (Exempted)।
  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 1180 रुपए
  • एससी/एसटी/दिव्यांग: कोई शुल्क नहीं (Exempted)।
  • Final Submit पर क्लिक करें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।

Apply Online: Click here



Extended Notification PDF: Click here



Official Notification PDF: Click here



ये भी पढ़ें...



MP Shikshak Bharti 2026: अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 11 मई है लास्ट डेट. जल्दी करें आवेदनॉ



वन रक्षक-जेल प्रहरी भर्ती से आखिर क्यों हो रहा युवाओं का मोहभंग, जानें कारण



Railway Recruitment 2026: रेलवे में 1644 पदों पर निकली वैकेंसी



MP Hospital Vacancy: एमपी के सरकारी अस्पतालों में 1200 पदों पर भर्ती



Tags:
  • बीपीसीएल
  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026