BPCL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए 250 पदों पर वैकेंसी, 1 लाख तक सैलरी

Manya Jain | Apr 22, 2026, 14:17 IST
BPCL Recruitment 2026
महारत्न कंपनी BPCL ने जूनियर और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव के 250 पदों पर भर्ती निकाली है। अनुभवी युवा 1 लाख 40 हजार तक की सैलरी पा सकते हैं। आवेदन की आवेदन प्रक्रिया 17 मई 2026 है।

Latest Sarkari Naukri. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने साल 2026 की नई भर्ती निकाली है। यह देश की एक बड़ी और मशहूर सरकारी कंपनी है। जूनियर और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव के कुल 250 पद खाली हैं।



इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के अनुभवी युवाओं के लिए बड़ा मौका है। फाइनेंस बैकग्राउंड वाले लोग भी इन पदों (govt jobs 2026) के लिए अप्लाई करें। यहां आपको हर महीने 1.40 लाख रुपए तक सैलरी मिलेगी।



आवेदन करने की प्रक्रिया अब आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 17 मई 2026 है।



इतने पदों पर होगी भर्ती

पद का नाम (Post Name)रिक्तियों की संख्या (Total Posts)
जूनियर एग्जीक्यूटिव (Junior Executive)210
एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (Associate Executive)32
सचिव (Secretary)08
कुल पदों की संख्या250

एलिजिबिलिटी

1. जूनियर एग्जीक्यूटिव - इंजीनियरिंग (Junior Executive Engineering)

  • योग्यता: संबंधित स्ट्रीम (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल आदि) में 3 साल का डिप्लोमा। सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 55% अंक (SC/ST/PWBD के लिए 50%) जरूरी हैं।
  • अनुभव: डिप्लोमा के बाद 5 साल का कार्य अनुभव, जिसमें 1 साल का सुपरवाइजरी अनुभव अनिवार्य है।

2. जूनियर एग्जीक्यूटिव - अकाउंटेंट (Junior Executive Accountant)

  • योग्यता: ग्रेजुएशन (55% अंक) के साथ CA Inter या CMA Inter पास होना चाहिए।
  • विशेष नोट: जो उम्मीदवार CA/CMA Final पास कर चुके हैं, वे इस पद के लिए पात्र नहीं हैं।
  • अनुभव: अकाउंटिंग, टैक्स या फाइनेंस में 5 साल का अनुभव।

3. एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (Associate Executive)

  • केमिस्ट्री: M.Sc (Chemistry) में 60% अंक और पेट्रोलियम/गैस इंडस्ट्री लैब में 3 साल का अनुभव।
  • आधिकारिक भाषा (Official Language): हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन (55% अंक) और अंग्रेजी का ज्ञान। अनुवाद कार्य में 3 साल का अनुभव जरूरी।

4. सचिव (Secretary)

  • योग्यता: 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन—तीनों स्तरों पर न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए।
  • अनुभव: सेक्रेटेरियल या ऑफिस असिस्टेंट के रूप में 5 साल का अनुभव।

आयु सीमा और छूट

विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा (Age Limit) निम्नानुसार है (आयु की गणना अधिसूचना की तिथि के अनुसार होगी):



  • जूनियर एग्जीक्यूटिव: अधिकतम 32 साल।
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स): अधिकतम 35 साल।
  • एसोसिएट एग्जीक्यूटिव: अधिकतम 35 साल।

छूट: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में उचित छूट दी जाएगी।



कैसे होगा सिलेक्शन?

  • आवेदन की छंटनी: जो आवेदन आए हैं, उन्हें उनकी योग्यता के आधार पर चुना जाएगा।
  • कंप्यूटर टेस्ट (CBT): इस टेस्ट में उम्मीदवारों के तकनीकी और सोचने-समझने के ज्ञान की परीक्षा होगी।
  • केस डिस्कशन और ग्रुप टास्क: यह टीम वर्क और फैसले लेने की क्षमता को जांचने के लिए किया जाएगा।
  • पर्सनल इंटरव्यू: इस चरण में उम्मीदवार का व्यक्तित्व और उनके विषय ज्ञान की आखिरी बार जांच की जाएगी।
  • मेडिकल टेस्ट और डाक्यूमेंट्स की जांच: उम्मीदवार की शारीरिक फिटनेस और सभी डाक्यूमेंट्स की सही जानकारी को सुनिश्चित किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  • बीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाएं।
  • 'Careers' सेक्शन में जाकर 'Current Openings' पर क्लिक करें।
  • 'BPCL Recruitment 2026' लिंक का चयन करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • आवश्यक डाक्यूमेंट्स (अनुभव प्रमाण पत्र, मार्कशीट, फोटो) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क: सामान्य/OBC/EWS के लिए 1180 का भुगतान करें (SC/ST/PwBD के लिए कोई शुल्क नहीं)।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें...



29 अप्रैल को बड़ा रोजगार मेला; 706 पदों पर होगी सीधी भर्ती, ये दस्तावेज रखें तैयार



क्या आपके पास है PET-2025 स्कोर? तो UPSSSC Vacancy से मिलेगी सरकारी नौकरी



SBI Vacancy 2026: रिजॉल्वर के 105 पदों पर वैकेंसी, रिटायर्ड अधिकारी कर सकते हैं आवेदन



AI vs Human Jobs: एआई की पहुंच से दूर हैं ये 4 स्किल्स, समय रहते सीख लीं तो बच जाएगी नौकरी



Tags:
  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • sarkari naukri
  • नई भर्ती
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026