बनना है सरकारी विभाग में ऑफिसर, तो BPSC Officer Vacancy में करें अप्लाई

Manya Jain | Feb 27, 2026, 14:02 IST
bpsc assistant prosecution officer vacancy 2026
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लॉ ग्रेजुएट्स के लिए 300 असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) पदों पर भर्ती निकाली है। आप 20 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।


बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लॉ ग्रेजुएट्स के लिए एक सुनहरा मौका आया है। बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के कुल 300 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।



यदि आप जस्टिस डिपार्टमेंट में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम एलिजिबिलिटी, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया जैसे सभी जरूरी पॉइंट्स पर बात करेंगे। इस भर्ती (sarkari naukri) में आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2026 है।



पदों की जानकारी

  • अनारक्षित (Unreserved): 129 पद (महिलाएं: 41)
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 29 पद (महिलाएं: 10)
  • अनुसूचित जाति (SC): 42 पद (महिलाएं: 15)
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 07 पद (महिलाएं: 02)
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 64 पद (महिलाएं: 22)
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 25 पद (महिलाएं: 09)
  • पिछड़ा वर्ग महिला (BC Women): 04 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)



उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (Law Graduate - LLB) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार न्यायालय में अधिवक्ता (Advocate) के रूप में पंजीकरण के लिए पात्र होना चाहिए।



2. आयु सीमा (Age Limit as on 01.08.2026)



  • न्यूनतम आयु: 21 साल
  • अधिकतम आयु (सामान्य पुरुष): 37 साल
  • पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) व सामान्य महिला: 40 साल
  • अनुसूचित जाति/जनजाति (पुरुष एवं महिला): 42 साल

चयन प्रक्रिया

BPSC सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर चयन तीन चरणों में संपन्न होगा:



  • सामान्य अध्ययन (GS): 100 अंक
  • विधि (Law): 150 अंक
  • सामान्य अध्ययन (GS): 100 अंक
  • विधि (Law): 150 अंक
  • मुख्य परीक्षा (Main Exam): इसमें 8 वर्णनात्मक (Descriptive) पेपर होंगे, जिनका कुल योग 1000 अंक होगा।
  • अंतिम मेधा सूची (Final Merit List): मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
  1. अंतिम मेधा सूची (Final Merit List): मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 9 (Pay Level-9) के तहत सैलरी दी जाएगी। यह बिहार सरकार के राजपत्रित पदों में से एक है, जिसमें आकर्षक सैलरी के साथ-साथ अन्य भत्ते (DA, HRA, Medical) भी शामिल हैं।



जरूरी डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 27 फरवरी 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2026

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. One Time Registration (OTR) पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
  3. पंजीकरण के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. Assistant Prosecution Officer (APO) लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

Apply Online: Click here



Official Notification PDF: Click here



Official Website: Click here



ये भी पढ़ें...



NPCIL Vacancy 2026: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में सीधी भर्ती, जानें सैलरी



DSSSB Vacancy 2026: सरकारी विभाग में 216 पदों पर भर्ती, ये है सिलेक्शन प्रोसेस



GSSSB Vacacny 2026: 203 पदों पर निकली भर्ती, 16 मार्च तक आवेदन



HPCL Vacancy 2026: इंजीनियर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 731 पदों पर भर्ती



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • बिहार लोक सेवा आयोग
  • ग्रेजुएट
  • sarkari naukri
  • बिहार में सरकारी नौकरी
  • BPSC