BSF Recruitment 2024 : सेना में नौकरी का सपना होगा पूरा, जल्द करें अप्लाई

Ravi Singh | May 30, 2024, 13:09 IST
BSF Recruitment 2024
सीमा सुरक्षा बल में नौकरी करने का सपना हर किसी का होता है। बीएसएफ ने ग्रुप बी और सी के लिए कई पदों पर भर्तियां निकाली है। कैंडिडेट 30 जून से पहले आवेदन कर सकते हैं।

BSF Recruitment 2024 : सीमा सुरक्षा बल ( Border Security Force ) की ओर से ग्रुप बी और सी के तहत सब-इंस्पेक्टर ( SI ), हेड कॉन्स्टेबल ( Head Constable ) समेत अन्य पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार BSF की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती 162 पदों पर होगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जून 2024 है।



पदों का विवरण


  • एसआई ( मास्टर )
  • एसआई ( इंजन ड्राइवर )
  • एचसी ( मास्टर )
  • एचसी ( इंजन ड्राइवर )
  • एचसी ( कार्यशाला )
  • कॉन्स्टेबल ( क्रू )

क्वालिफिकेशन


  • एसआई (मास्टर) - 12वीं पास / जल परिवहन प्राधिकरण / समुद्री विभाग द्वारा मास्टर सर्टिफिकेट।
  • एसआई (इंजन ड्राइवर) - 12वीं पास / जल परिवहन प्राधिकरण / समुद्री विभाग द्वारा इंजन चालक प्रमाणपत्र।
  • एचसी (मास्टर) - 10वीं पास / सेरांग सर्टिफिकेट।
  • एचसी (इंजन ड्राइवर) -10वीं पास / द्वितीय श्रेणी इंजन चालक प्रमाणपत्र।
  • एचसी (कार्यशाला) - 10वीं पास / संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री।
  • कॉन्स्टेबल (चालक दल) - 10वीं पास / नाव चलाने / तैराकी में 1 साल का अनुभव।

एज लिमिट


  • कैंडिडेट का एज 20 साल से 28 साल होना चाहिए।

सैलरी


  • कैंडिडेट को हर महीने 35 हजार 400 रुपए से 1 लाख 12 हजार 400 रुपए महीना

एप्लीकेशन फीस


  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (ग्रुप बी) - 200 रुपए
  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (ग्रुप सी) - 100 रुपए
  • एससी, एसटी, ईएसएम - फ्री

सिलेक्शन प्रोसेस


  • लिखित परीक्षा
  • पीईटी और पीएसटी
  • स्किल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

ये खबर भी पढ़ें...



इनकम टैक्स विभाग में नौकरी का गोल्डन चांस , जल्द करें आवेदन



डॉक्यूमेंट्स


  • पासपोर्ट साइज कलर फोटो की स्कैन की गई कॉपी
  • स्कैन किए गए सिग्नेचर
  • शैक्षणिक योग्यता
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति/गैर क्रीमी लेयर/ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाणपत्र

आवेदन प्रक्रिया


  • ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज के एप्लिकेशन लिंक पर Click करें।
  • डिटेल्स के साथ application भरें।
  • डॉक्यूमेंट की स्कैन कर कॉपी अपलोड करें।
  • सबमिट बटन पर Click करें।
  • प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें।



Tags:
  • Border Security Force
  • सीमा सुरक्षा बल
  • BSF Recruitment 2024