बीएसएफ में कॉन्स्टेबल भर्ती: स्पोर्ट्स कोटे से होगी नियुक्ति, जानिए कैसे करें अप्लाई
Anjali Dwivedi | Oct 14, 2025, 14:18 IST
BSF
BSF ने स्पोर्ट्स कोटे के कॉन्स्टेबल के 391 पदों पर भर्ती के निकाली है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जो नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर खेल चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर 2025 से 4 नवंबर 2025 तक किए जाएंगे।
BSF Constable Bharti : बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने स्पोर्ट्स कोटे के कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 391 पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप देश के लिए नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर खेल चुके हैं, तो आप इस सरकारी नौकरीके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। आपकी उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रहे हैं। बीएसएफ भर्ती मेंफॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 नवंबर 2025 है। आवेदन आपको बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर करना होगा।
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए फीस 159 रुपए है, जबकि SC/ST के उम्मीदवारों के लिए फॉर्म बिल्कुल फ्री है। इसमें सलेक्शन डॉक्यूमेंट चेक, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
BSFJob Description | |
BSF में निकली 391 पदों पर भर्ती | |
| भर्ती आर्गेनाइजेशन | बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स |
| पद का नाम | कॉन्स्टेबल |
| कुल पद | 391 |
| आवेदन की शुरूआत | 16 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 4 नवंबर 2025 |
| एप्लीकेशन फीस | 159 रुपए |
| आधिकारिक वेबसाइट | rectt.bsf.gov.in |
एजुकेशन क्वालिफिकेशन | |
| 10वीं पास | |
रजिस्ट्रेशन फीस | |
| सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 159 रुपए |
| एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी | कोई फीस नहीं |
| पेमेंट मोड | ऑनलाइन |
सिलेक्शन प्रोसेस | |
| फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन | |
एप्लीकेशन प्रोसेस | |
| बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं। | |
| BSF के कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के भर्ती 2025 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। | |
| रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें और फिर लॉगिन करें। | |
| आवेदन फॉर्म भरें। | |
| जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। | |
| आवेदन फॉर्म जमा करें। | |
जरूरी लिंक्स | |
| नोटिफिकेशन पीडीएफ | Notification |
| ऑनलाइन फॉर्म | Apply Online |
| ऑफिसियल वेबसाइट | BSF |
| ये खबरें भी पढ़ें.... IAS से ISRO तक, भारत की 10 सरकारी नौकरियां, जो बनती हैं युवाओं की ड्रीम गवर्नमेंट जॉब्स इस सीक्रेट से बदल सकते हैं 3 दिन में अपना एमपी पुलिस भर्ती का स्टडी प्लान एमपी पुलिस भर्ती 2025 में स्ट्रेस टेस्ट से जीतें, कम समय में पाएं सिलेक्शन ग्रेजुएट के लिए निकली GPSC में स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर की 300+ पदों पर वैकेंसी | |