BTSC Vacancy 2026: आईटीआई इंस्ट्रक्टर के 726 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें सैलरी

Manya Jain | Apr 16, 2026, 16:08 IST
BTSC Vacancy 2026
बीटीएससी बिहार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 (BTSC Bihar Instructor Vacancy) के तहत 726 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। आईटीआई, डिप्लोमा और डिग्री होल्डर्स के लिए अच्छा मौका है।

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर की भर्ती निकाली है। विभिन्न ट्रेड के लिए कुल 726 पद खाली हैं।आवेदन करने की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो गई है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 मई 2026 है।



इच्छुक उम्मीदवार बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बिहार तकनीकी सेवा आयोग में नौकरी कामौका है।



आवेदन करने से पहले अपनी ट्रेड की एलिजिबिलिटी जरूर चेक कर लें। पे लेवल-6 के तहत बहुत अच्छी सैलरी मिलती है।



पदों की जानकारी

एडवर्टाइजमेंट नंबरट्रेड का नाम (Trade Name)कुल पद
23/2026इलेक्ट्रिशियन / वायरमैन (Electrician/Wireman)252
22/2026इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (Electronics Mechanic)130
21/2026फिटर (Fitter)84
18/2026वेल्डर (Welder)84
14/2026सर्वेयर (Surveyor)84
15/2026मशीनिस्ट (Machinist)82
अन्यऑटोमोबाइल, लेदर, ट्रैक्टर आदि10

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • संबंधित ट्रेड कोर्स: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान (NCVT या SCVT द्वारा अनुमोदित) से संबंधित ट्रेड में 1 या 2 साल का कोर्स पूरा किया हो।
  • विशिष्ट पद (इलेक्ट्रिशियन): उम्मीदवार के पास 10वीं पास के साथ आईटीआई ट्रेनिंग और प्रासंगिक ट्रेड में अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • वरीयता: नियमित कोर्स (Regular Course) करने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

2. आयु सीमा (Age Limit - 01.01.2026 तक)

  • पुरुष (सामान्य/EWS): 18 से 37 साल।
  • महिला (सामान्य): 18 से 40 साल।
  • ओबीसी/ईबीसी (BC/EBC): 18 से 40 साल।
  • एससी/एसटी (SC/ST): 18 से 42 साल।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को बिहार सरकार के पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत सैलरी दी जाएगी।



चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam): तकनीकी ज्ञान और सामान्य योग्यता पर आधारित परीक्षा।
  2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): शैक्षणिक और अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच।
  3. चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की पुष्टि।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • पंजीकरण (Registration): आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर 'New Registration' करें और अपनी लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  • फॉर्म भरें: अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और ट्रेड का चयन करके फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें: निर्धारित साइज में फोटो, सिग्नेचर, आईटीआई/डिप्लोमा सर्टिफिकेट और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • शुल्क भुगतान: सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित है, जिसका भुगतान नेट बैंकिंग या कार्ड के जरिए किया जा सकता है।
  • फाइनल सबमिट: फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद 'Final Submit' करें और प्रिंटआउट ले लें।

जरूरी डेट्स

  • अधिसूचना जारी: अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 15-04-2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 15-05-2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 15-05-2026

ये भी पढ़ें...



UKMSSB Vacacny 2026: हेल्थ वर्कर्स के लिए वैकेंसी, 21 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन



TIME 100 List 2026: दुनिया के 100 सबसे ताकतवर लोगों में रणबीर और पिचाई शामिल



SSC Selection Phase 14 Vacancy: 3003 पदों के लिए निकली भर्ती



SSC Nursing Officer Vacancy: 127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी



Tags:
  • बिहार तकनीकी सेवा आयोग में नौकरी
  • आईटीआई