BTSC Recruitment 2025: बिहार में सरकारी मेडिकल ऑफिसर बनने का अवसर

Manya Jain | Mar 05, 2025, 19:50 IST
BTSC Recruitment 2025
बिहार में मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा अवसर। बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने 3623 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन 1 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन कर सकते हैं।

BTSC Recruitment 2025 : बिहार में मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने 3623 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।



पदों की जानकारी

  • विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (मूर्च्छक)
  • विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (चर्म रोग)
  • विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (ई.एन.टी.)
  • विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (जेनरल सर्जन)
  • विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (स्त्री रोग)
  • विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (माइक्रोबायोलॉजी)
  • विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (नेत्र रोग)
  • विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (हड्डी रोग)
  • विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (शिशु रोग)
  • विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (पैथोलॉजी)
  • विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (फिजिशियन)
  • विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (मनोचिकित्सक)
  • विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (रेडियोलॉजी)

ये खबर भी पढ़िए...JKSSB Reruitment 2025 : डिप्लोमा होल्डर्स के लिए सरकारी नौकरी, जल्द शुरू होंगे आवेदन



सैलरी

योग्यता

  • संबंधित विषय में एमडी, एमएस, या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार को भारतीय चिकित्सा परिषद (Medical Council of India) से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए...Navy Recruitment 2025 : भारतीय नौसेना में नौकरी, ये लोग कर सकते हैं अप्लाई



आयु सीमा

21 से 37 साल के बीच होनी चाहिए ।



आवेदन शुल्क

  • जनरल, ओबीसी, एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 600 रुपए
  • एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों (बिहार राज्य के मूल निवासी) के लिए शुल्क 150 रुपए

ये खबर भी पढ़िए...Assistant Professor Recruitment : UKMSSB में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती



आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • आपको पद के अनुसार नोटिफिकेशन मिलेगा।
  • आवेदन लिंक पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • फिर सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में, आवेदन का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

thesootr links

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • बिहार में सरकारी नौकरी
  • बिहार में नई सरकारी नौकरी
  • JOBS 2025
  • बिहार सरकारी नौकरी