MP CCI Vacancy: भारतीय कपास निगम में सीधी भर्ती, तुरंत करें आवेदन
भारतीय कपास निगम लिमिटेड (CCI) ने मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत मध्य प्रदेश में कुल 6 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से कोई भी परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-In-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के योग्य उम्मीदवारों को तय पते पर अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ सीधे पहुंचना होगा।
कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती विज्ञापन के तहत मध्य प्रदेश में कुल छह पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अलग-अलग पदों का विवरण नीचे दिया गया है:
- फील्ड असिस्टेंट
- ऑफिस असिस्टेंट (अकाउंट्स)
- ऑफिस असिस्टेंट (जनरल)
- सेमी-स्किल्ड और अनस्किल्ड स्टाफ
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और आयु सीमा
विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है:
- फील्ड असिस्टेंट: कृषि विषय में 50% अंकों के साथ बीएससी (B.Sc in Agriculture) की डिग्री होना जरूरी है।
- ऑफिस असिस्टेंट (अकाउंट्स): 50% अंकों के साथ बीकॉम (B.Com) की डिग्री होनी चाहिए।
- जनरल ऑफिस असिस्टेंट और अन्य स्टाफ: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इंटरव्यू और तारीखें
इस भर्ती में आवेदन करने का तरीका बहुत ही सरल है। इसके लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने की कोई आवश्यकता नहीं है।
- आपको सीधे इंटरव्यू के दिन तय पते पर अपना बायोडाटा (आवेदन फॉर्म) और दस्तावेजों का सेट लेकर पहुंचना होगा।
- सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले इंटरव्यू स्थल पर पहुंच जाएं।
- सेमी-स्किल्ड और अनस्किल्ड स्टाफ: इंटरव्यू 13 अक्टूबर 2026 को होगा।
- फील्ड असिस्टेंट: इंटरव्यू 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से होगा।
- ऑफिस असिस्टेंट: के पदों के लिए इंटरव्यू 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट
इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी का एक सेट जरूर रखना होगा:
- जन्म तिथि का प्रमाण (10वीं की मार्कशीट) साथ रखें।
- ग्रेजुएशन की सभी मार्कशीट और आधार कार्ड जरूर लेकर जाएं।
- इंदौर और आसपास के उम्मीदवार: कपास भवन, 27-ए रेस कोर्स रोड, इंदौर के पते पर पहुंचें।
- खरगोन, धार और खंडवा के स्थानीय केंद्रों पर भी इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई है।
फील्ड असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट (A/C) & ऑफिस असिस्टेंट (Gen.)
ये भी पढ़ें...
जबलपुर वन अनुसंधान संस्थान में भर्ती, इंटरव्यू से मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें सैलरी
IIITM ग्वालियर में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 21 अक्टूबर 2026 तक करें आवेदन
एमपी बिजली विभाग में नौकरी का मौका, इतनी मिलेगी सैलरी, 20 अक्टूबर तक आवेदन
एमपी में दस हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं से लेकर PHD होल्डर तक, करें आवेदन