आयुष मंत्रालय में शानदार भर्ती, भोपाल के लिए शामिल हैं ये पद

Manya Jain | Jan 29, 2026, 19:25 IST
ccrh recruitment 2026 srf mts vacancies
आयुष मंत्रालय के अधीन CCRH ने 40 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें JRF, SRF और MTS जैसे पद शामिल हैं। MTS और रिसर्च फेलो बनने का शानदार मौका है।

आयुष मंत्रालय ने रिसर्च और प्रशासन में भर्ती निकाली है। केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां कुल 40 पदों को भरा जाएगा। जूनियर और सीनियर रिसर्च फेलो के पद खाली हैं। एमटीएस और रिसर्च एसोसिएट के लिए भी भर्तियां होंगी। होम्योपैथी क्षेत्र में करियर (Latest Sarkari Naukri) बनाने का यह अच्छा मौका है। परिषद ने आवेदन के लिए आधिकारिक घोषणा कर दी है। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द अपनी एलिजिबिलिटी चेक करें। बता दें इसमें भोपाल के लिए भी पद शामिल हैं।



पदों की जानकारी

पद का नामकुल पद
सीनियर रिसर्च फेलो (Homoeopathy/Chemistry)10
जूनियर रिसर्च फेलो (Pharmacology/Botany)05
रिसर्च एसोसिएट (Biotechnology/Veterinarian)04
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)03
ऑफिस असिस्टेंट और लैब टेक्नीशियन05
अन्य तकनीकी और रिसर्च पद13

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • रिसर्च फेलो (JRF/SRF): संबंधित विषय (होम्योपैथी, केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, या बॉटनी) में मास्टर डिग्री या एम.फार्मा। होम्योपैथी पदों के लिए CCH/स्टेट बोर्ड में पंजीकरण अनिवार्य है।
  • रिसर्च एसोसिएट: संबंधित क्षेत्र में पीएचडी (govt jobs 2026) या 3 साल का रिसर्च अनुभव।
  • एमटीएस (MTS): मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं पास) या आईटीआई।
  • लैब टेक्नीशियन/फार्मासिस्ट: संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री।

आयु सीमा (Age Limit)

  • JRF/SRF: अधिकतम 35 साल।
  • रिसर्च एसोसिएट: अधिकतम 40 साल।
  • प्रिंसिपल प्रोजेक्ट एसोसिएट: अधिकतम 50 साल।
  • एमटीएस/असिस्टेंट: 30 से 35 साल के बीच।
  • MLT (रिटायर्ड): अधिकतम 64 साल।

सैलरी

  • रिसर्च एसोसिएट/साइंटिस्ट सी: 58 हजार - 84 हजार 337 रुपए प्रति माह।
  • सीनियर रिसर्च फेलो (SRF): 42 हजार रुपए + HRA।
  • जूनियर रिसर्च फेलो (JRF): 35 हजार रुपए - 37 हजार रुपए + HRA।
  • सपोर्ट स्टाफ (MTS/Assistant): 16 हजार - ₹24 हजार रुपए प्रति माह।

चयन प्रक्रिया और वॉक-इन-इंटरव्यू

इस सरकारी नौकरीभर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in-Interview) और दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित होगा।



पद का नामइंटरव्यू तिथिस्थान (Venue)
JRF (Pharmacology)17.02.2026CCRH मुख्यालय, नई दिल्ली
SRF (Statistics)10.02.2026नोएडा अनुसंधान केंद्र
JRF/SRF/RA (Kolkata)11.02 - 13.02.2026आरआरआई (H), कोलकाता
MTS/Pharmacist/Assistant17.02.2026होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, भोपाल
SRF (Homoeopathy)10.03.2026जयपुर/पुरी

आवेदन कैसे करें?

चूंकि यह एक वॉक-इन-इंटरव्यू है, इसलिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है, लेकिन प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है:



  1. CCRH की आधिकारिक वेबसाइट से Annexure-I (आवेदन) डाउनलोड करें और उसे भरें।
  2. अपने सभी मूल डॉक्यूमेंट (शिक्षा, अनुभव, आयु प्रमाण, फोटो आईडी) के साथ दो सेट स्व-सत्यापित फोटोकॉपी ले जाएं।
  3. निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार केंद्र पर पहुंचें। वहां इंटरव्यू से पहले आपके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

Form & Notification PDF



Official Website



ये भी पढ़ें...



हाईकोर्ट में बंपर भर्ती, 859 पदों पर 96 हजार तक मिलेगी सैलरी



बिहार वर्क इंस्पेक्टर भर्ती, 31 जनवरी से रजिस्ट्रेशन फिर शुरू



यंत्र इंडिया लिमिटेड भर्ती, 3 हजार से ज्यादा पदों पर 10वीं पास को मौका



KVS Special Educator Vacancy, 987 पदों पर नोटिफिकेशन जारी



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • आयुष मंत्रालय
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026