C-DAC Vacancy 2026: 844 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 26 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 07, 2026, 23:57 IST
सी-डैक में निकली 844 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने अक्टूबर 2026 साइकिल के तहत देश भर के 11 सेंटर्स पर 844 से अधिक कॉन्ट्रैक्ट पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.cdac.in पर जाकर 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

केंद्र-वार वैकेंसी की डिटेल्स

C-DAC के इस भर्ती के तहत देश के 11 प्रमुख केंद्रों पर लगभग 844 पदों को भरा जाएगा:



  • C-DAC नोएडा: लगभग 207 पद
  • C-DAC पुणे: लगभग 142 पद
  • C-DAC तिरुवनंतपुरम: लगभग 118 पद
  • C-DAC गुवाहाटी (CINE): लगभग 88 पद
  • C-DAC चेन्नई: लगभग 88 पद
  • C-DAC बेंगलुरु: लगभग 58 पद
  • C-DAC मोहाली: लगभग 55 पद
  • C-DAC हैदराबाद: लगभग 46 पद
  • C-DAC मुंबई: लगभग 20 पद
  • C-DAC कोलकाता: लगभग 19 पद
  • C-DAC दिल्ली: 1 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और अनुभव

विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के नियम अलग-अलग तय किए गए हैं। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों ने AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त कॉलेज, संस्थान या यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए।



जिन विश्वविद्यालयों में CGPA या लेटर ग्रेड प्रणाली है, उन्हें प्रतिशत समतुल्यता (Percentage Equivalent) का प्रमाण देना होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव होना अनिवार्य है।



जरूरी डेट्स और आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 05 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें।



लिखित परीक्षा या इंटरव्यू की तारीख की सूचना शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को केवल ईमेल के जरिए दी जाएगी। आयु और अनुभव की गणना के लिए अंतिम तिथि को आधार माना जाएगा।



आवेदन करने का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट careers.cdac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर JIT अक्टूबर 2026 साइकिल के संबंधित सेंटर के जॉब लिस्टिंग लिंक पर क्लिक करें।
  • सामान्य नियमों को पढ़ने के बाद अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी (OTP) की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने स्कैन किए हुए हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और रिज्यूमे (Resume) को निर्धारित आकार में अपलोड करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद जनरेट हुए यूनिक एप्लीकेशन नंबर को नोट कर लें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क (Application Fee) नहीं लिया जा रहा है।

C-DAC क्या है?

सी-डैक (C-DAC) यानी सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाला एक प्रमुख रिसर्च संस्थान है। इसकी शुरुआत 1988 में हुई थी। अमेरिका ने भारत को सुपरकंप्यूटर देने से मना किया था, जिसके बाद देश को इस तकनीक में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सी-डैक की स्थापना की गई। नौकरी के लिहाज से भी सी-डैक तकनीकी और रिसर्च क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थान है।



Official Notifications



Apply Online

Tags:
  • C-DAC Vacancy 2026
  • सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग
  • C-DAC
  • UGC
  • AICTE
  • govt jobs 2026
  • सी-डेक में नौकरी