केंद्र सरकार के साथ काम का मौका: 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 20 जून लास्ट डेट
सी-डैक ने अपने 11 केंद्रों के लिए 900 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती पूरी तरह से संविदा (Contractual) के आधार पर की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होकर 20 जून 2026 तक चलेगी।
इस भर्ती में शामिल किसी भी पद के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा। चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड की स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा और सीधे इंटरव्यू से किया जाएगा।
किन शहरों में कितने हैं पद?
इस राष्ट्रीय स्तर के भर्ती अभियान के तहत देश भर के सी-डैक केंद्रों में नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें बेंगलुरु केंद्र सबसे आगे है, जहां करीब 272 पद खाली हैं। इसके बाद नोएडा में 211 और पुणे केंद्र में 162 पदों पर भर्ती होगी।
इसके अलावा चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली, मोहाली, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी केंद्रों में भी पद भरे जाएंगे। तकनीकी क्षेत्रों की बात करें तो इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI/ML), साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम कंप्यूटिंग, वीएलएसआई (VLSI), रोबोटिक्स और ई-गवर्नेंस जैसे आधुनिक और महत्वपूर्ण डोमेन शामिल हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- प्रोजेक्ट एसोसिएट (Project Associate): बीई/बी.टेक या एमई/एम.टेक पास फ्रेशर्स के लिए मौका है। सैलरी 28 हजार 750 रुपए से 35 हजार रुपए प्रति माह होगी।
- प्रोजेक्ट इंजीनियर (Project Engineer): बीई/बी.टेक या एम.टेक (60%) पास उम्मीदवार पात्र हैं। सैलरी 39 हजार 100 रुपए से 50 हजार रुपए तक मिलेगी।
- सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर: न्यूनतम 4 साल का अनुभव जरूरी है। मासिक वेतन 60,000 रुपए से 75,000 रुपए तक तय किया गया है।
- प्रोजेक्ट मैनेजर / प्रोग्राम मैनेजर: 9 से 15 साल का अनुभव रखने वाले इसके पात्र होंगे। अधिकतम सैलरी 1,60,000 रुपए प्रति माह तक जाएगी।
- गैर-तकनीकी पद: इसके अलावा प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ और प्रोजेक्ट ऑफिसर (परचेज/फाइनेंस) के पद भी शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया
सी-डैक में चयन के लिए पूरी तरह से पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था अपनाई गई है। आयोग किसी भी उम्मीदवार को कोई भी कॉल लेटर डाक से नहीं भेजेगा। सभी सूचनाएं केवल ईमेल पर ही दी जाएंगी।
एकेडमिक स्क्रीनिंग
सबसे पहले प्राप्त सभी ऑनलाइन आवेदनों की उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड और अंकों के आधार पर छंटनी की जाएगी। अगर आवेदकों की संख्या बहुत ज्यादा होती है, तो सी-डैक कट-ऑफ मार्क्स को बढ़ा सकता है।
लिखित या स्किल टेस्ट
स्क्रीनिंग में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए संबंधित केंद्र अपनी जरूरत के हिसाब से एक लिखित परीक्षा या कोडिंग टेस्ट आयोजित कर सकता है। इसकी जानकारी ईमेल पर मिलेगी।
पर्सनल इंटरव्यू
अंतिम चरण में योग्य उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
इन गलतियों से बचना है बेहद जरूरी
सी-डैक ने साफ किया है कि हर केंद्र का विज्ञापन और पोर्टल पूरी तरह अलग है। अगर आप बेंगलुरु और नोएडा दोनों जगह अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको दोनों के लिंक पर जाकर अलग-अलग फॉर्म भरना होगा। एक ही फॉर्म सभी केंद्रों के लिए मान्य नहीं माना जाएगा।
अगर आप एक से अधिक पदों के लिए योग्य हैं, तो भी आपको हर पद के लिए अलग आवेदन जमा करना होगा। फॉर्म भरते समय अपना बायोडाटा (Resume) केवल पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में ही अपलोड करें, जिसकी साइज 500 केबी से कम होनी चाहिए। फोटो की साइज 400 केबी से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले सी-डैक के आधिकारिक करियर पोर्टल careers.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे सक्रिय विज्ञापनों में से अपने पसंदीदा केंद्र का चयन करें।
- अब जिस पद के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, उसके सामने दिए गए 'Apply' बटन पर क्लिक करें।
- अपने चालू मोबाइल नंबर को दर्ज करें और ओटीपी (OTP) की मदद से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारियां बिल्कुल सही-सही भरें।
- अपना अपडेटेड रिज्यूमे पीडीएफ फॉर्मेट में और पासपोर्ट साइज फोटो जेपेग (.jpg) फॉर्मेट में अपलोड करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और स्क्रीन पर आए यूनिक एप्लीकेशन नंबर को भविष्य के लिए नोट कर लें।
ये भी पढ़ें...
एमपी में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती में करें आवेदन
MP Job Alerts: एमपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन में इंजीनियरों की बंपर भर्ती
Sarkari Naukri: एग्रीकल्चर बैचलर्स के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे भरें फॉर्म
मध्य प्रदेश शहरी विकास कंपनी में भर्ती, बीई-बीटेक पास करें अप्लाई