Government Bank Job : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जॉब का सुनहरा मौका, 23 जून है लास्ट डेट

Manya Jain | Jun 09, 2025, 16:28 IST
central bank of india job
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 4500 अप्रेंटिस (प्रशिक्षु) पदों के लिए भर्ती निकाली है, जो भारतीय बैंकों में करियर की शुरुआत करने का एक शानदार अवसर है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 4500 अप्रेंटिस (प्रशिक्षु) पदों के लिए भर्ती निकाली है, जो भारतीय बैंकों में करियर की शुरुआत करने का एक शानदार अवसर है।



इस भर्ती में भारतीय नागरिकों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती केंद्रीय बैंक द्वारा अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत आयोजित की जा रही है, और उम्मीदवारों को बैंकिंग क्षेत्र में वास्तविक अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा।



अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो आप 23 जून 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।



अप्रेंटिस भर्ती का उद्देश्य 🏦

इस भर्ती के अंतर्गत देशभर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांचेस में 4500 अपरेंटिस को ट्रेंड करना है। इसके तहत उम्मीदवारों को बैंकिंग प्रोसेस और अन्य काम सिखाए जाएंगे।



यह जॉब 1 साल की होगी। इस भर्ती में अपरेंटिस को हर महीने 15 हजार रूपए मिलेंगे।



📊पदों की जानकारी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न राज्यों और श्रेणियों में 4500 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। विभिन्न राज्य और श्रेणियों के अनुसार रिक्तियों का वितरण निम्नलिखित है।



  • उत्तर प्रदेश: 580
  • महाराष्ट्र: 586
  • मध्य प्रदेश: 459
  • बिहार: 433
  • पश्चिम बंगाल: 315
  • तमिलनाडु: 202
  • राजस्थान: 170
  • पंजाब: 142
  • हरियाणा: 137
  • आंध्र प्रदेश: 128
  • केरल: 116
  • छत्तीसगढ़: 114
  • गुजरात: 305

ये भी पढ़ें...MPSC Recruitment 2025 : लोक सेवा आयोग में नौकरी का मौका, आज है लास्ट डेट



चयन प्रक्रिया 🏅

ऑनलाइन परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप): परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। इसमें गणित, तार्किक विचार, कंप्यूटर ज्ञान, अंग्रेजी, और बैंकिंग उत्पादों से संबंधित सवाल होंगे।



स्थानीय भाषा परीक्षा: उम्मीदवार को राज्य की स्थानीय भाषा में दक्षता दिखानी होगी।



ये भी पढ़ें...NHAI Recruitment 2025 में डिप्टी मैनेजर के पदों के लिए करें आवेदन, एक लाख तक सैलरी



आवेदन प्रक्रिया 📝

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना (NATS) पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। यह पंजीकरण अनिवार्य है।
  • NATS पोर्टल पर पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार "सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया" के अप्रेंटिस भर्ती विज्ञापन को खोज सकते हैं।
  • विज्ञापन के अनुसार, आवेदन फॉर्म भरें और अपना एनरोलमेंट आईडी नोट कर लें।
  • आवेदन शुल्क को ऑनलाइन भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि शुल्क श्रेणी के आधार पर अलग-अलग है:
  • PWBD उम्मीदवार: 400 रुपए + GST
  • SC/ST/महिला/ EWS: 600 रुपए + GST
  • अन्य उम्मीदवार: 800 रुपए + GST
  • उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
  • सभी जानकारी भरने के बाद, उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म को सबमिट करना होगा और एक प्रिंट आउट लेना होगा।

thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Central Bank of India | Central Bank of India Apprenticeship Recruitment | Central Bank of India Recruitment | sarkari naukri | JOBS 2025 | govt jobs 2025



Tags:
  • Central Bank of India
  • sarkari naukri
  • Central Bank of India Recruitment
  • Central Bank of India Apprenticeship Recruitment
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025