MP Central Bank of India Vacancy: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी, 24 अप्रैल तक करें आवेदन

Manya Jain | Apr 12, 2026, 13:55 IST
MP Central Bank of India Vacancy
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने शहडोल, अनूपपुर और डिंडोरी के RSETI केंद्रों में भर्ती निकाली है। फैकल्टी और ऑफिस असिस्टेंट के पदों के लिए 24 अप्रैल तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एमपी सरकारी नौकरी:सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने शहडोल संभाग के लिए भर्ती निकाली है। आरसेटी केंद्रों में फैकल्टी और ऑफिस असिस्टेंट के पद खाली हैं। ग्रामीण विकास के कामों (govt jobs 2026) में रुचि रखने वालों के लिए अच्छा मौका है।



शहडोल, अनूपपुर और डिंडोरी जिलों में काम करने का मौका मिलेगा। यह भर्ती पूरी तरह से ऑफलाइन माध्यम से की जा रही है। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन डाक द्वारा भेज दें। मध्य प्रदेश के स्थानीय युवाओं के लिए यह शानदार खबर है।



पदों की जानकारी

पद का नाम (Post Name)शहडोलअनूपपुरडिंडोरीकुल पद
फैकल्टी (Faculty)00020103
ऑफिस असिस्टेंट (Office Assistant)00010102
अटेंडर / सब-स्टाफ (Attender)01010103
वॉचमैन सह माली (Watchman)01010103

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • फैकल्टी (टीचर): इसके लिए आपने साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में कॉलेज किया हो और साथ में MSW, रूरल डेवलपमेंट, सोशियोलॉजी या साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री की हो। अगर आपने खेती-बाड़ी (B.Sc Agri) की पढ़ाई की है, तो भी आप फॉर्म भर सकते हैं।
  • ऑफिस असिस्टेंट: अगर आपने BSW, BA या B.Com किया है, तो आप इस पोस्ट के लिए फिट हैं। बस एक बात का ध्यान रखें कि आपको कंप्यूटर चलाना आना चाहिए।
  • अटेंडर / हेल्पर: इसके लिए पढ़ाई की ज्यादा लंबी-चौड़ी जरूरत नहीं है, बस आपका 10वीं पास होना जरूरी है।
  • चौकीदार और माली: अगर आप केवल 7वीं पास भी हैं, तो इस पद के लिए आवेदन कर सकते

आयु सीमा (Age Limit - 01.01.2026 तक)

  • न्यूनतम आयु: 22 साल
  • अधिकतम आयु: 40 साल

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार एक निश्चित मासिक मानदेय (Fixed Monthly Remuneration) दिया जाएगा:



पद का नाममासिक वेतन (Salary PM)
फैकल्टी30 हजार रुपए
ऑफिस असिस्टेंट20 हजार रुपए
अटेंडर / सब-स्टाफ14 हजार रुपए
वॉचमैन सह माली12 हजार रुपए

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • सिलेक्शन की पहली सीढ़ी (शॉर्टलिस्टिंग): जितने भी लोग फॉर्म भरेंगे, उनमें से सबके नंबर (पढ़ाई-लिखाई) और काम के अनुभव को देखा जाएगा। जिसके पास अच्छी डिग्री और अच्छा एक्सपीरियंस होगा, उन्हें आगे के लिए चुन लिया जाएगा।
  • आमने-सामने की बात (इंटरव्यू): जिन लोगों का नाम लिस्ट में आएगा, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • पक्की नौकरी: आपकी नौकरी लगेगी या नहीं, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका इंटरव्यू कैसा गया है। इंटरव्यू में बेस्ट परफॉर्म करने वालों का ही फाइनल सलेक्शन होगा।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन भेजने का पता:



डॉक्यूमेंट



  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (7वीं/10वीं/ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट)।
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)।
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

जरूरी डेट्स

कार्यक्रम (Event)तिथि (Date)
विज्ञापन जारी होने की तिथि08 अप्रैल 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि08 अप्रैल 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि24 अप्रैल 2026

Form & Notification PDF



Official Website



ये भी पढ़ें...



Indian Navy Bharti 2026: सुरों के शौकीनों के लिए नौसेना में नौकरी, ऐसे करें अप्लाई



MPSC Recruitment 2026: पुलिस सब-इंस्पेक्टर समेत 552 पदों पर भर्ती



ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी लिस्ट आई, 28 हजार से ज्यादा पदों पर चयन



NPCIL Vacancy 2026: 330 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, GATE स्कोर से होगा सिलेक्शन



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • एमपी सरकारी नौकरी
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026