CGPSC Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में निकली नई सरकारी नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Mar 06, 2025, 19:59 IST
CGPSC Recruitment 2025
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! CGPSC ने असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री और मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली। आवेदन 10 मार्च से 08 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर करें।

CGPSC Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ के युवा उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है। हाल ही में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 2025 में असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री (Assistant Director Industry) और मैनेजर (Manager) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 08 अप्रैल 2025 है। हम आपको पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी देंगे।



योग्यता

  • इंजीनियरिंग डिग्री (Engineering Degree) किसी भी विषय में जरूरी है।
  • औद्योगिक रसायन शास्त्र (Industrial Chemistry), वाणिज्य (Commerce), अर्थशास्त्र (Economics), भौतिकशास्त्र (Physics), रसायनशास्त्र (Chemistry) में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की डिग्री आवश्यक है।
  • MBA/PGDM (MBA/PGDM) की डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

  • 21 साल से 30 साल तक

ये खबर भी पढ़िए... UPSC Recruitment 2025 : यूपीएससी में पुलिस बल के लिए पदों पर भर्ती शुरू



चयन प्रक्रिया

  • आवेदन के बाद, सभी उम्मीदवार सीधे लिखित परीक्षा (Written Exam) या साक्षात्कार (Interview) के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार या केवल साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से पूरी होगी।

ये खबर भी पढ़िए... Sarkari Naukri 2025 : पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में मैनेजर बनने का मौका, करें आवेदन



आवेदन शुल्क

  • छत्तीसगढ़ राज्य के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
  • अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

ये खबर भी पढ़िए... IPPB Recruitment 2025 : इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में जॉब के लिए करें अप्लाई



आवेदन प्रक्रिया

  • psc.cg.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • "असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री / मैनेजर पंजीकरण" लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • CGPSC
  • छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
  • नई सरकारी नौकरी
  • सरकारी नौकरी का सपना
  • CGPSC interview
  • CGPSC Job Recruitment
  • JOBS 2025