CG Shikshak Bharti: स्वामी आत्मानंद स्कूल में 227 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Manya Jain | May 30, 2026, 10:54 IST
CG Shikshak Bharti
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल संविदा भर्ती के तहत 227 पदों पर नोटीफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंग्रेजी माध्यम में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।इस भर्ती अभियान के माध्यम से व्याख्याता,शिक्षक और सहायक शिक्षक सहित कुल 227 पदों को भरा जाएगा।



छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती की ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 28 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित है।उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा या इंटरव्यू के,पूरी तरह शैक्षणिक अंकों के आधार पर (Merit Based) किया जाएगा।



इस भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु सीमा छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए 40 साल तय है।



पदों की जानकारी

  • स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, पुरैना:18 पद
  • स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, पौवारा:18 पद
  • स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कटारो:18 पद
  • स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कुगदा:18 पद
  • स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, अण्डा:13 पद
  • स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, बोरसी:09 पद
  • विशेष नोट: शेष पद अन्य 32 स्कूलों में उनकी आवश्यकता के अनुसार बांटे गए हैं, जिसकी विस्तृत सूची ऑफिशियल पीडीएफ में उपलब्ध है।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल सभी पदों के लिए मानदेय और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) अलग-अलग निर्धारित की गई है।



1. व्याख्याता (Lecturer) – सैलरी 38 हजार 100/- प्रति माह

आवेदक के पास संबंधित विषय (जैसे इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, कॉमर्स, मैथमेटिक्स , बायोलॉजी, सोशल साइंसेज) में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ ग्रेजुएटोत्तर (Post Graduation) की डिग्री और बीएड (B.Ed) होना अनिवार्य है।



2. शिक्षक (Teacher) – सैलरी 35 हजार 400/- प्रति माह

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय (इंग्लिश,साइंस,मैथमेटिक्स,आर्टस) में न्यूनतम 45% अंकों के साथ ग्रेजुएट (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बीएड,डीएड या डीएलएड के साथ पूर्व-माध्यमिक स्तर की टीईटी (CG TET) परीक्षा पास होना जरूरी है।



3. सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) – सैलरी 25,300/- प्रति माह

न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं (Higher Secondary) परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही डीएड या डीएलएड और प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।



4. अन्य तकनीकी एवं गैर-शिक्षण पद

  • कंप्यूटर शिक्षक (Computer Teacher):कंप्यूटर साइंस या आईटी में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ ग्रेजुएट डिग्री (B.Sc CS/BCA)। सैलरी 35,400/- होगी।
  • प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant):मैथमेटिक्स या बायोलॉजी के साथ 12वीं पास। सैलरी 25 हजार300 होगी।
  • ग्रंथपाल (Librarian):न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में ग्रेजुएट और बी.लिब (B.Lib) की डिग्री। सैलरी 22 हजार400 होगी।

इंग्लिश मीडियम के लिए शर्त

इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आवेदक ने कक्षा 6वीं से लेकर अपनी उच्चतम डिग्री (ग्रेजुएट या ग्रेजुएटोत्तर) तक की पूरी पढ़ाई अनिवार्य रूप से अंग्रेजी माध्यम से पूरी की हो।



यदि किसी भी स्तर पर आपकी पढ़ाई हिंदी माध्यम से हुई है, तो आप अपात्र माने जाएंगे। हालांकि, यह नियम हिंदी और संस्कृत विषय के व्याख्याता और शिक्षकों पर लागू नहीं होता है।



बिना परीक्षा कैसे तैयार होगी सिलेक्शन लिस्ट?

इस भर्ती (SAGES Contractual Jobs 2026) की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का सामना नहीं करना पड़ेगा।



चयन पूरी तरह से पारदर्शी मेरिट सूची (Merit List) के आधार पर होगा,जिसके लिए शिक्षा विभाग ने एक खास वेटेज फॉर्मूला तैयार किया है:



पद का नाम10वीं के अंकों का वेटेज12वीं के अंकों का वेटेजग्रेजुएट (Graduation) का वेटेजग्रेजुएटोत्तर (PG) का वेटेजकुल अंक
व्याख्याता (Lecturer)—20%30%50%100
शिक्षक / कंप्यूटर / पीईटी20%30%50%—100
सहायक शिक्षक / लैब असिस्टेंट40%60%——100
ग्रंथपाल (Librarian)20%30%50%—100

कौन इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं?

  • ऐसे उम्मीदवार जो छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी नहीं हैं (छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है)।
  • वे छात्र जिनकी शैक्षणिक योग्यता आवेदन करने की तिथि तक पूरी नहीं हुई है और उनका फाइनल रिजल्ट आना बाकी है।
  • जिन्होंने संबंधित पदों के लिए आवश्यक छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) पास नहीं की है।
  • जो वर्तमान में किसी अन्य आत्मानंद स्कूल में उसी समान पद पर संविदा के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ऑनलाइन आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है,डाक द्वारा भेजे गए किसी भी फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा:



  1. सबसे पहले आत्मानंद भर्ती के आधिकारिक पोर्टलया दुर्ग जिले की वेबसाइटपर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर "SAGES Durg Recruitment 2026 Apply Online" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना वैध मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज कर नया रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल बनाएं।
  4. अब अपनी 10वीं,12वीं,ग्रेजुएशन और टीईटी परीक्षा के सही-सही प्राप्तांक प्रतिशत दर्ज करें (अंकों में गड़बड़ी होने पर फॉर्म तुरंत रिजेक्ट हो जाएगा)।
  5. मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें।

Apply Online: Click here



Official Notification PDF: Click here



Official Website: Click here



ये भी पढ़ें...



जून में 5 बड़े ग्रह करेंगे गोचर, नौकरी और बिजनेस में मिलेगा बड़ा प्रमोशन



RPSC ने निकाली APO की वैकेंसी, LLB पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर



ITI और ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी: सूरत महानगरपालिका भर्ती में करें आवेदन



रेलवे में 1644 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा सीधे चयन, जल्दी करें अप्लाई



Tags:
  • शिक्षक भर्ती
  • आत्मानंद स्कूल
  • छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती
  • दुर्ग स्वामी आत्मानंद स्कूल