छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी वैकेंसी: बिना परीक्षा सीधे मिलेगी ट्रेनिंग, मेरिट से चयन
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी सीएसपीडीसीएल ने 160 अप्रेंटिसशिप सीटों के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती प्रशिक्षण वर्ष 2026-27 के लिए है। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, डिप्लोमा धारक और ग्रेजुएट तीनों आवेदन कर सकते हैं। चयन सिर्फ मेरिट के आधार पर होगा, कोई परीक्षा नहीं होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 24 जुलाई 2026 है। यह एक साल की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग है। राज्य की सबसे बड़ी बिजली कंपनी में काम सीखने का यह सीधा मौका है।
किन पदों पर है भर्ती
भर्ती दो श्रेणियों में है -ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Graduate Apprentice) पद
इलेक्ट्रिकल या ईईई इंजीनियरिंग में 50 सीटें हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 20 सीटें हैं। बीएससी (B.Sc.) के लिए 5, बीबीए (BBA) के लिए 5 और बीकॉम (B.Com) के लिए 10 सीटें हैं।
डिप्लोमा अप्रेंटिस (Diploma Apprentice) पद
इलेक्ट्रिकल या ईईई इंजीनियरिंग में 50 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 20 सीटें हैं।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अप्रेंटिस को हर महीने 12 हजार 300 रुपए मिलेंगे। डिप्लोमा अप्रेंटिस को 10 हजार 900 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। ध्यान रखें - कोई हॉस्टल सुविधा या यातायात भत्ता नहीं दिया जाएगा। रहने और आने-जाने का इंतजाम खुद करना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं।
पहली और सबसे जरूरी शर्त - आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। एक साल या उससे ज्यादा का काम का अनुभव रखने वाले आवेदन नहीं कर सकते। जो पहले किसी अन्य संस्थान में अप्रेंटिसशिप कर चुके हैं, वे भी अयोग्य हैं। ग्रेजुएट उम्मीदवारों की डिग्री ट्रेनिंग शुरू होने से पांच साल से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
चयन कैसे होगा
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन सिर्फ और सिर्फ मेरिट के आधार पर होगा। जिसके ग्रेजुएशन या डिप्लोमा में जितने ज्यादा अंक होंगे, उसकी संभावना उतनी ज्यादा होगी। चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग के समय एक घोषणा पत्र देना होगा।
NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है
आवेदन करने से पहले एनएटीएस (NATS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। यह पोर्टल केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत चलता है।
रजिस्ट्रेशन के लिए www.nats.education.gov.in पर जाएं। "Enroll" पर क्लिक करके "Apprentice" चुनें। अपनी निजी, शैक्षणिक और बैंक जानकारी भरें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर एक यूनिक नंबर मिलेगा। यह नंबर आवेदन फॉर्म और लिफाफे पर लिखना अनिवार्य है।
आवेदन कैसे करें
यह भर्ती ऑफलाइन है। आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ डाक या खुद जाकर जमा करना होगा।
लिफाफे का आकार 36.5 × 25.5 सेंटीमीटर होना जरूरी है। लिफाफे पर NATS रजिस्ट्रेशन नंबर, श्रेणी, पास आउट वर्ष, पद का नाम, शाखा और प्रतिशत लिखना होगा।
आवेदन का पता
कार्यपालक संचालक (प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं विकास)
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड,
कोटा रोड, गुढियारी, रायपुर – 492009 (छत्तीसगढ़)
कार्यालय समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक।
अंतिम तारीख: 24 जुलाई 2026
जरूरी डॉक्यूमेंट की सूची
आवेदन के साथ 10वीं और 12वीं की मार्कशीट लगानी होगी। ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की मार्कशीट और उत्तीर्ण प्रमाणपत्र जरूरी है। एससी, एसटी, ओबीसी के लिए जाति प्रमाणपत्र लगाना होगा। छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाणपत्र जरूरी है। एनएटीएस पोर्टल से डाउनलोड किया गया रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी लगाना होगा।
एक और जरूरी बात - यदि डिग्री मिले एक साल से ज्यादा लेकिन पांच साल से कम हुए हैं तो 10 रुपए के स्टाम्प पेपर पर स्व-शपथ पत्र देना होगा। यदि पांच साल से कम का अंतर है तो 20 रुपए का स्टाम्प पेपर लगेगा।
ये भी पढ़ें...
OBC आरक्षण मामले पर हाईकोर्ट ने तय किया रोडमैप, 15 जुलाई से रोजाना होगी
भोपाल के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब नहीं आएंगे मनमाने बिल
जबलपुर एयरपोर्ट का नाम होगा रानी दुर्गावती, CM मोहन यादव का ऐलान
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अच्छी आय वाली पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा