Raipur RRC SECR Recruitment : रेलवे में बंपर पदों पर भर्ती, 2 अप्रैल तक करें आवेदन

Manya Jain | Mar 17, 2025, 16:09 IST
Raipur RRC SECR Recruitment
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए South East Central Railway (SECR), Raipur ने 2025 के लिए एक्ट अप्रेंटिस भर्ती जारी की है। इस भर्ती में Raipur डिवीजन और Wagon Repair Shop के लिए 1003 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

Raipur RRC SECR Recruitment : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। दरअसल South East Central Railway (SECR), Raipur ने 2025 के लिए एक्ट अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में Raipur डिवीजन और Wagon Repair Shop के लिए कुल 1003 पदों पर आवेदन किए जा सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



RAIPUR RAILWAY RECRUITMENT 2025


पदों की जानकारी

Raipur डिवीजन में कुल 734 पद और Wagon Repair Shop Raipur में 269 पद हैं। विभिन्न ट्रेड्स में रिक्तियाँ हैं, जैसे कि वेल्डर, फिट्टर, इलेक्ट्रीशियन, स्टेनोग्राफर, कोपा, और अन्य।



Raipur डिवीजन में पदों की संख्या



ट्रेडUREWSOBCSCSTकुल
वेल्डर (Gas & Elect.)7519502814185
फिट्टर7619512814188
इलेक्ट्रीशियन8020543015199
स्टेनोग्राफर (हिंदी)312118
.....................

Wagon Repair Shop में पदों की संख्या



ट्रेड

UR

EWS

OBC

SC

ST

कुल

फिट्टर

44

11

30

17

8

110

वेल्डर

44

11

30

17

8

110

मशीनिस्ट

6

2

4

2

1

15

...

...

...

...

...

...

...

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 15 साल
  • अधिकतम आयु: 24 साल (3 मार्च 2025 के अनुसार)

ये खबर भी पढ़िए...WFH Jobs : फॉरेन की कंपनी में जॉब का ऑफर, घर बैठे मिलेगा काम, ऐसे करें अप्लाई



चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण होंगे।



  1. मेरिट लिस्ट
  2. दस्तावेज़ सत्यापन
  3. मेडिकल टेस्ट

आवेदन शुल्क

  • सभी श्रेणियां (Gen/OBC/EWS/SC/ST): कोई शुल्क नहीं है
  • भुगतान का तरीका: आवेदन शुल्क की आवश्यकता नहीं है

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025: 10 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, आवेदन की लास्ट डेट आज



आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले, apprenticeshipindia.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।
  3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज़ (10वीं की मार्कशीट, ITI प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि) अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें (अगर लागू हो) और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

ये खबर भी पढ़िए...Sarkari Naukri 2025 : नॉर्दर्न कोल्फ़ील्ड्स में ग्रेजुएट्स को नौकरी, जल्द करें आवेदन



thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • Railway Jobs
  • रेलवे में नौकरी
  • Railway Recruitment
  • SECR
  • indian railway recruitemet
  • SECR Apprentice Recruitment
  • भारतीय रेलवे में नौकरी
  • Railway Recruitment 2025