CSIR Recruitment 2025 : सीएसआईआर ने निकाली कई पदों पर वैकेंसी, 10 जुलाई तक करें आवेदन

Manya Jain | Jun 08, 2025, 19:52 IST
csir nal recruitment 2025
सीएसआईआर-राष्ट्रीय एयरोस्पेस लैब्स बेंगलुरु ने टेक्नीशियन-1 के 86 पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2025 तक चलेगी। यह एक बेहतरीन सरकारी नौकरी का मौका है।

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआई)- राष्ट्रीय एयरोस्पेस लैब्स बेंगलुरु ने टेक्नीशियन-1 के पदों के लिए भर्ती निकली है।



इस भर्ती के तहत कुल 86 पदों को भरा जाएगा। यह एक बेहतरीन मौका है उन लोगों के लिए जो एयरोस्पेस अनुसंधान और प्रौद्योगिक में करियर बनाना चाहते हैं।



इस भर्ती के लिए आवेदन 10 तक चलेंगे। सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार अवसर है।



💼पदों की जानकारी

भर्ती संगठन: सीएसआईआर-राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशालाए (एनएएल)



रिक्तियों की संख्या: 86



आरक्षित (यूआर): 30



अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी): 27



आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस): 08



अनुसूचित जाति (एससी): 15



अनुसूचित जनजाति (एसटी): 06



(नोट: कुल रिक्तियों में भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम), खिलाड़ी और बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए आरक्षण शामिल है)।



ये भी पढे़ं...Sarkari Naukri 2025 : भारतीय रेलवे की कंपनी में जॉब का मौका, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी



🎓एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक अपेक्षित योग्यता, आयु सीमा और अनुभव आवश्यकताओं को पूरा करते हों।



शैक्षणिक योग्यता



विज्ञान विषयों के साथ एसएससी/10वीं कक्षा या इसके समकक्ष, कम से कम 55% अंकों के साथ।



इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में निम्नलिखित में से कोई एक होना चाहिए:



आईटीआई प्रमाणपत्र या राष्ट्रीय/राज्य ट्रेड प्रमाणपत्र या



किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से अप्रेंटिस ट्रेनी के रूप में 2 वर्ष का पूर्णकालिक अनुभव या



भारत सरकार/राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के तहत किसी भी मंत्रालय/विभाग/संस्था/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/स्वायत्त संस्थान में 3 वर्ष का कार्य अनुभव।



आयु सीमा



अनारक्षित (यूआर) उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक 28 साल है।



ये भी पढे़ं...



35 हजार से ज्यादा पदों पर निकली Assistant Teacher Vacancy, जल्द शुरू होंगे आवेदन



MP ऑनलाइन भर्ती पोर्टल से मिलेगी जॉब, जानें क्वालिफिकेशन और एप्लीकेशन प्रोसेस की डिटेल्स



✍आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले, CSIR-NAL के भर्ती पोर्टल पर जाएँ।
  • प्रारंभिक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • यदि लागू हो, तो SB Collect के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें।
  • हालिया पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और सभी आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • आवेदन चेक करें और उसे जमा करें।
  • भविष्य केलिए भरे हुए आवेदन की एक कॉपी डाउनलोड करें।

Official Notification PDF: Download Now



Online Application Link: Apply Now



Official Website: Visit Now



thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags : JOBS 2025 | govt jobs 2025 | सरकारी नौकरी का मौका | Job alert | govt job alert | नई सरकारी नौकरी





Tags:
  • Job alert
  • सरकारी नौकरी
  • govt job alert
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • sarkari naukri
  • नई सरकारी नौकरी
  • CSIR
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025