दिल्ली पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 20% आरक्षण, आयु सीमा और PET में बड़ी छूट
भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs - MHA) ने दिल्ली पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं, विशेषकर पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। नई नोटिफिकेशन के मुताबिक, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के पदों पर अब पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण (agniveer reservation) लागू किया जाएगा।
यह फैसला न केवल उन युवाओं के लिए रोजगार के नए मौका देगा जिन्होंने चार साल तक देश की सेवा की है, बल्कि दिल्ली पुलिस को एक अनुभवी और अनुशासित बल भी प्रदान करेगा। इस बदलाव को औपचारिक रूप देने के लिए दिल्ली पुलिस (नियुक्ति और भर्ती) नियम, 1980 में संशोधन किए गए हैं। आइए जानते हैं कि इस नई पॉलिसी के तहत अग्निवीरों को क्या-क्या विशेष लाभ मिलने वाले हैं।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026
गृह मंत्रालय की इस नोटिफिकेशन ने भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) के कई कड़े नियमों को अग्निवीरों के लिए लचीला बना दिया है।
1. 20% पदों का आरक्षण (20% Post Reservation)
अब तक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर 100 प्रतिशत सीधी भर्ती होती थी। लेकिन अब कुल रिक्तियों में से 20 प्रतिशत पद केवल पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगे। यह सुरक्षा बलों में अग्निवीरों को समायोजित (Adjust) करने की केंद्र सरकार की व्यापक योजना का हिस्सा है।
2. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से छूट (Exemption from PET)
सबसे बड़ी राहत शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (Physical Efficiency Test - PET) में दी गई है। पूर्व अग्निवीरों को दौड़ और अन्य सहनशक्ति परीक्षणों से छूट दी जाएगी। चूँकि अग्निवीर पहले ही सेना में कठोर शारीरिक प्रशिक्षण से गुजर चुके होते हैं, इसलिए उन्हें दोबारा इस प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी।
आयु सीमा में बड़ी छूट का प्रावधान
सामान्य उम्मीदवारों के लिए दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष होती है। लेकिन पूर्व अग्निवीरों के लिए इसमें विशेष प्रावधान किए गए हैं:
सामान्य छूट: सभी पूर्व अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट (3 Years Relaxation) दी जाएगी।
पहले बैच के लिए विशेष रियायत: अग्निवीर योजना के पहले बैच के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट (5 Years Additional Relaxation) मिलेगी। इसका मतलब है कि पहले बैच के अग्निवीर 30 वर्ष की आयु तक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन कर सकेंगे।
मेडिकल टेस्ट
भले ही पूर्व अग्निवीरों को PET (दौड़ आदि) से छूट दी गई है, लेकिन उन्हें निम्नलिखित मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा:
शारीरिक मानक (Physical Standards): उम्मीदवारों को निर्धारित लंबाई (Height) और सीने की माप (Chest Measurement) के मानदंडों को पूरा करना होगा।
चिकित्सा मानक (Medical Standards): दिल्ली पुलिस के नियमों के अनुसार मेडिकल फिटनेस अनिवार्य होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे पुलिस ड्यूटी के लिए पूरी तरह फिट हैं।
लिखित परीक्षा (Written Examination): आरक्षण के बावजूद, उम्मीदवारों को चयन के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा और मेरिट में स्थान बनाना होगा।
भर्ती प्रक्रिया और आगामी दिशा-निर्देश
दिल्ली पुलिस आयुक्त (Delhi Police Commissioner) जल्द ही इस कोटे के तहत होने वाली भर्ती के लिए दिशा-निर्देश जारी करेंगे। इसमें लिखित परीक्षा का कोर्सेज, फिजिकल स्टैंडर्ड की विस्तृत जानकारी और आवेदन की तारीखें शामिल होंगी। तत्कालीन उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने इस प्रस्ताव को पहले ही अपनी मंजूरी दे दी थी, जिसे अब आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया है।
यह कदम उन हजारों युवाओं के लिए एक सुरक्षा चक्र (Safety Net) की तरह है जो 'अग्निपथ योजना' के तहत सेना में शामिल होते हैं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सेना से बाहर आने के बाद भी उनके कौशल और अनुशासन का उपयोग राज्य की आंतरिक सुरक्षा में किया जा सके।
ये भी पढ़ें...
GMC Bhopal Vacancy: भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी
Ordnance Factory Vacancy : ITI पास के लिए 400 पदों पर सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन
PSSSB Vacancy 2026: 532 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें सैलरी
NABFINS Vacancy: बैंकिंग में करियर बनाने का मौका, 12वीं पास, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई