सरकारी नौकरी: MBBS पास युवाओं के लिए जूनियर रेजिडेंट के 935 पदों पर वैकेंसी, जानें प्रक्रिया
Latest Sarkari Naukri. महाराष्ट्र के मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का एक बहुत बड़ा मौका आया है। मुंबई आयुक्त कार्यालय ने ट्यूटर और जूनियर रेजिडेंट की भर्ती (govt jobs 2026) निकाली है। राज्य के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ये नियुक्तियां की जाएंगी।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 935 खाली पद भरे जाएंगे। एमबीबीएस (MBBS) पास युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है। खास बात यह है कि चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। इस नौकरी के लिए आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 18 मई 2026 तय की गई है।
पदों की जानकारी
इस भर्ती अभियान के माध्यम से ट्यूटर और जूनियर रेजिडेंट के पदों पर एक वर्ष के अनुबंध (Contract) के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।
| पद का नाम (Post Name) | कुल पद | वेतन (सैलरी) |
| ट्यूटर (Tutor) | 650 | ₹80,000/- (प्रति माह नियत) |
| जूनियर रेजिडेंट (Junior Resident) | 285 | ₹79,173/- (प्रति माह नियत) |
| कुल पद (Total) | 935 |
आरक्षण
महाराष्ट्र शासन के नियमों के अनुसार, इसमें ऊर्ध्वाधर (Social) और क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण लागू होगा। महिलाओं के लिए 30%, पूर्व सैनिकों के लिए 15%, खिलाड़ियों के लिए 5%, और दिव्यांगों (PWD) के लिए 4% पद आरक्षित रखे गए हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री होनी चाहिए।
- पंजीकरण: उम्मीदवार के पास महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (MMC) या नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) का वैध पंजीकरण (Registration) होना अनिवार्य है।
- वरीयता: जिन उम्मीदवारों के पास MD/MS/DNB जैसी उच्च डिग्री है, उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
- आयु सीमा: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के नियमों के अनुसार, अधिकतम आयु 70 वर्ष तक हो सकती है।
जरूरी डेट्स
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 मई 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 18 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- मेरिट लिस्ट की घोषणा: 19 मई 2026
- ऑनलाइन प्राथमिकता भरना और शुल्क भुगतान: 20 से 21 मई 2026
- अंतिम आवंटन (Selection List) की घोषणा: 22 मई 2026 (शाम तक)
- कार्यभार ग्रहण (Joining) करने की अवधि: आवंटन पत्र मिलने के 7 दिनों के भीतर।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग (Open/UR): 1 हजार रुपए
- आरक्षित वर्ग (Reserved Category): ₹900/-
- नोट: प्रोसेसिंग शुल्क पूरी तरह से अप्रतिदेय (Non-refundable) है।
चयन प्रक्रिया: बिना परीक्षा सीधी भर्ती
- मेरिट लिस्ट: उम्मीदवारों का चयन उनके MBBS के सभी वर्षों (First, Second, Third Part I & II) में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा।
- प्राथमिकता भरना: मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन (Preference Filling) करना होगा।
- डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन: चयन के बाद आवंटित संस्थान में ज्वाइनिंग के समय सभी डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- DMER महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट www.dmer.maharashtra.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Tutor/Junior Resident Recruitment 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे MBBS डिग्री, मार्कशीट और MMC रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और 20 मई को मेरिट लिस्ट चेक करने के बाद कॉलेज की प्राथमिकता भरकर शुल्क का भुगतान करें।
Apply Online: Click here
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन
Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी
12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती