DRDO Apprenticeship: बिना परीक्षा सीधे सरकारी संस्थान में ट्रेनिंग, 6 जून को इंटरव्यू
बेंगलुरु के जीटीआरई (GTRE) संस्थान में ट्रेनिंग का मौका है। यह संस्थान रक्षा मंत्रालय (DRDO Apprenticeship) के अंतर्गत आता है। यहां कुल 150 प्रशिक्षुओं की भर्ती की जाएगी। यह ट्रेनिंग एक साल की अवधि के लिए होगी।
इसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी छात्र आवेदन कर सकते हैं। रक्षा क्षेत्र में अनुभव पाने का यह अच्छा अवसर है। चयन प्रक्रिया वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर होगी। इंटरव्यू 06 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। सुबह 09:00 बजे आपको केंद्र पर पहुंचना होगा।
पदों की जानकारी
1. तकनीकी श्रेणी - ग्रेजुएट इंजीनियरिंग (BE/B.Tech): कुल 75 पद
- मैकेनिकल/प्रोडक्शन/इंडस्ट्रियल: 30 पद
- एरोनॉटिकल/एरोस्पेस: 15 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशन/इंस्ट्रूमेंटेशन: 10 पद
- कंप्यूटर साइंस/आईटी: 15 पद
- अन्य शाखाएं: 05 पद
2. तकनीकी श्रेणी - डिप्लोमा इंजीनियरिंग: कुल 20 पद
- मैकेनिकल/प्रोडक्शन: 10 पद
- इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स: 07 पद
- कंप्यूटर साइंस/नेटवर्किंग: 03 पद
3. तकनीकी श्रेणी - ITI ट्रेड: कुल 25 पद
- मशीनिस्ट, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, शीट मेटल वर्कर और COPA।
4. गैर-तकनीकी ग्रेजुएट (General Stream): कुल 30 पद
- इसमें B.Com (10), B.Sc (05), B.A (05), B.C.A (05) और B.B.A (05) के पद शामिल हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इस भर्ती (GTRE DRDO Vacancy 2026) के लिए केवल भारतीय नागरिक ही पात्र हैं।
- पासिंग ईयर: केवल वे उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने अपनी डिग्री/डिप्लोमा/ITI साल 2022 या उसके बाद पास की है। 2022 से पहले पास आउट छात्र आवेदन नहीं कर सकते।
- नियमित उम्मीदवार: केवल रेगुलर (Regular) छात्र ही इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। डिस्टेंस या पत्राचार माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्र अपात्र हैं।
- अनुभव: जिनके पास एक साल या उससे अधिक का कार्य अनुभव है, वे इस ट्रेनिंग के लिए पात्र नहीं हैं।
चयन प्रक्रिया और इंटरव्यू
चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से वॉक-इन-इंटरव्यू और डाक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन पर आधारित होगी।
- इंटरव्यू की तारीख: 06 जून 2026 (शनिवार)
- समय: सुबह 09:00 बजे रिपोर्टिंग।
- स्थान: गैस टरबाइन अनुसंधान स्थापना (GTRE), सीवी रमन नगर, बेंगलुरु – 560093।
उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता (Academic Merit) या इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
चूँकि इसके लिए कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना है, इसलिए उम्मीदवारों को सीधे बेंगलुरु स्थित केंद्र पर पहुँचना होगा। हालांकि, वॉक-इन-इंटरव्यू से पहले निम्नलिखित पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
- ITI उम्मीदवार: NAPS पोर्टल (https://www.apprenticeshipindia.gov.in ) पर रजिस्टर करें।
- ग्रेजुएट/डिप्लोमा उम्मीदवार: NATS पोर्टल (https://nats.education.gov.in ) पर रजिस्टर करें।
साथ ले जाने वाले डाक्यूमेंट्स
- भरा हुआ रजिस्ट्रेशन फॉर्म (Annexure I) और अंडरटेकिंग (Annexure II)।
- 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
- क्वालीफाइंग एग्जाम (ITI/Diploma/Degree) की सभी सेमेस्टर की मार्कशीट और ओरिजिनल सर्टिफिकेट।
- आधार कार्ड (Aadhaar Card Redacted)।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और दो पासपोर्ट साइज फोटो।
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
NATS Registration Portal (Graduate / Diploma): Click here
NAPS Registration Portal (ITI): Click here
ये भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन
Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी
12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती