DRDO Recruitment 2025 : अपरेंटिस बनने का बढ़िया मौका, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Manya Jain | Apr 10, 2025, 21:46 IST
DRDO RECRUITMENT 2025
DRDO के GTRE में 150 प्रशिक्षु पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार NATS की ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन करें। रिसर्च क्षेत्र में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए यह शानदार अवसर है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (GTRE) में कुल 150 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षु (apprentices) पदों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को NATS की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। रिसर्च फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए ये बेहतरीन मौका है।



पदों की जानकारी

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (इंजीनियरिंग) - 75 पद
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (नॉन इंजीनियरिंग) - 30 पद
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी - 20 पद
  • आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनी - 25 पद

ये भी पढ़ें...ESIC Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, 70 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी



शैक्षिक योग्यता

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (इंजीनियरिंग): बीई, बीटेक या समकक्ष डिग्री
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (नॉन इंजीनियरिंग) : बीकॉम, बीएससी, बीए, बीसीए, बीबीए की डिग्री
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी : संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा
  • आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनी : आईटीआई प्रमाणपत्र

NHM Recruitment 2025 : 12वीं पास के लिए राजस्थान में 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती



आयु सीमा

18 से 27 साल



सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग द्वारा किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।



ये भी पढ़ें...Goverment Teacher Job : सरकारी टीचर बनने का बढ़िया मौका, इस भर्ती में करें आवेदन



सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित वेतन दिया जाएगा।



  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग): 9 हजार हर महीने
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस: 8 हजार हर महीने
  • आईटीआई अप्रेंटिस: 8 हजार हर महीने
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (नॉन इंजीनियरिंग): 9 हजार हर महीने

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की स्कैन कॉपी निम्नलिखित ईमेल पर भेजनी होगी: ईमेल: hrd.gtre@gov.in



ऑफलाइन आवेदन भेजने का पता...



निदेशक, गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान, डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय, पोस्ट बॉक्स नंबर 9302, सीवी रमन नगर, बेंगलुरु – 560 093



ये भी पढ़ें...BSSC Recruitment 2025 : कर्मचारी चयन आयोग में नौकरी का चांस, शुरु हुए आवेदन



महत्वपूर्ण तिथियां

  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट: 23 मई 2025

ऑनलाइन आवेदन लिंक



ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • DRDO
  • sarkari naukri
  • DRDO Recruitment
  • DRDO Apprenticeship
  • DRDO Apprenticeship Post
  • DRDO Apprentice Recruitment
  • नई सरकारी नौकरी
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025