पोस्टग्रेजुएट्स के लिए DRDO में एंट्री का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया और लास्ट डेट

Manya Jain | Jul 06, 2025, 14:28 IST
drdo scientist vacancy
DRDO के अंतर्गत RAC ने वैज्ञानिक 'B' पदों के लिए 152 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती DRDO, ADA और अन्य प्रमुख रक्षा संस्थानों में की जाएगी। यह मौका इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स और साइंस में मास्टर्स डिग्री वालो के लिए एक सुनहरा अवसर है।

अगर आप एक मेधावी इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या विज्ञान में मास्टर्स हैं और देश की रक्षा क्षेत्र में रिसर्च-बेस्ड करियर की तलाश में हैं, तो DRDO की यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आई है।



रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेंटर (RAC) ने विज्ञापन संख्या 156 के तहत वैज्ञानिक 'B' पदों पर 152 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।



यह भर्ती DRDO के साथ-साथ एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) और अन्य प्रतिष्ठित रक्षा संस्थानों में की जा रही है।



🎓 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में फर्स्ट क्लास बैचलर डिग्री इन इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी या फर्स्ट क्लास मास्टर डिग्री इन साइंस होना आवश्यक है। इसके साथ ही GATE स्कोर (2023, 2024 या 2025) होना अनिवार्य है।



📅 जरूरी तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 जून 2025
  • अंतिम तिथि: 18 जुलाई 2025 (बढ़ाई गई).

ये भी पढ़ें...DRDO में निकली साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती, पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए मौका, करें आवेदन

📝 पदों की जानकारी

  • भर्ती संस्था: रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेंटर (RAC), DRDO
  • पद नाम: वैज्ञानिक ‘B’ एवं वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘B’
  • कुल पद: 152
  • अधिकारिक वेबसाइट: https://rac.gov.in

🧾 आवेदन शुल्क

  • सामान्य/OBC/EWS (पुरुष उम्मीदवार): ₹100 रुपए
  • SC/ST/दिव्यांगजन/महिला: ₹0/-
  • भुगतान का तरीका: ऑनलाइन

ये भी पढ़ें...दिल्ली में सरकारी टीचर बनने का गोल्डन चांस, ऐसे होगा सिलेक्शन, जल्दी करें आवेदन

🧓 आयु सीमा

  • UR/EWS: अधिकतम 35 साल
  • OBC (NCL): अधिकतम 38 साल
  • SC/ST: अधिकतम 40 साल

📊 केटेगरी वाइज वैकेंसीज

केटेगरीपदों की संख्या
सामान्य (UR)66
OBC39
SC23
ST11
EWS13
कुल152

✅ चयन प्रक्रिया

  • शॉर्टलिस्टिंग: वैध GATE स्कोर के आधार पर
  • व्यक्तिगत इंटरव्यू (Interview)
  • GATE स्कोर: 80% वेटेज
  • इंटरव्यू: 20% वेटेज
  1. GATE स्कोर: 80% वेटेज
  2. इंटरव्यू: 20% वेटेज

ये भी पढ़ें...High Paying Jobs : अमेरिका में ये 5 जॉब्स से होगी आपकी मोटी कमाई, ऐसे करें शुरुआत

📌 आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट https://rac.gov.in पर जाएं।
  2. Advertisement No. 156 के तहत Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी सही जानकारी (व्यक्तिगत, शैक्षणिक, GATE स्कोर आदि) दर्ज करें।
  4. मांगे गए डॉक्यूमेंट , पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  6. फॉर्म को लॉक करें, जमा करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



sarkari naukri | JOBS 2025 | govt jobs 2025 | DRDO Recruitment | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी





Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • DRDO
  • sarkari naukri
  • DRDO Recruitment
  • नई सरकारी नौकरी
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025