DSHM Recruitment: लैब टेक्नीशियन सहित 116 पदों पर सीधी भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन ने नई भर्ती (Latest Sarkari Naukri) निकाली है। स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने का यह अच्छा मौका है। लैब टेक्नीशियन और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के कई पद खाली हैं। कुल 116 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।
यह भर्ती पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। आयुष्मान भारत मिशन के तहत आपको काम (govt jobs 2026) मिलेगा। खास बात यह है कि कोई फीस नहीं लगेगी। आपका चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू हो गए हैं।
पदों की जानकारी और सैलरी
| पद का नाम (Post Name) | कुल पद | मासिक वेतन (Remuneration) |
| लैब टेक्नीशियन (Lab Technician) | 100 | 30 हजार 240 रुपए |
| बायोकेमिस्ट (Biochemist) | 07 | 85 हजार रुपए |
| माइक्रोबायोलॉजिस्ट (Microbiologist) | 05 | 50 हजार - 85 हजार रुपए |
| पैथोलॉजिस्ट (Pathologist) | 04 | 85 हजार रुपए |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- लैब टेक्नीशियन: B.Sc (MLT) या 12वीं के साथ MLT में डिप्लोमा और 3 साल का अनुभव।
- पैथोलॉजिस्ट / बायोकेमिस्ट: MBBS के साथ संबंधित विशेषज्ञता में पीजी डिग्री/डिप्लोमा और दिल्ली मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण।
- माइक्रोबायोलॉजिस्ट: M.Sc / Ph.D (माइक्रोबायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी) या MD माइक्रोबायोलॉजी के साथ प्रासंगिक अनुभव।
2. आयु सीमा (Age Limit - 17.04.2026 तक)
- लैब टेक्नीशियन: अधिकतम 25 साल।
- पैथोलॉजिस्ट / बायोकेमिस्ट: अधिकतम 45 साल।
- माइक्रोबायोलॉजिस्ट: अधिकतम 45 साल (सेवानिवृत्त सरकारी सेवकों के लिए 64 साल तक)।
- अनुसूचित जाति/जनजाति/ओबीसी उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- ऑनलाइन पंजीकरण: साक्षात्कार में बैठने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
- साक्षात्कार (Interview): योग्यता और अनुभव के आधार पर इंटरव्यू लिया जाएगा।
- अंतिम चयन: मेरिट और मेडिकल फिटनेस के आधार पर चयन सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- DSHM की आधिकारिक वेबसाइट dshm.delhi.gov.in पर जाएं।
- 'Registration Form' लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- फॉर्म सबमिट करें और 'Acknowledgement Slip' का प्रिंटआउट ले लें। यह स्लिप इंटरव्यू के समय दिखाना अनिवार्य है।
- आवेदन के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को कोई शुल्क नहीं देना है।
ये भी पढ़ें...
MPPSC Vacancy 2026: एमपीपीएससी ने इस विभाग में निकाली भर्ती, जानें सैलरी
MPESB Vacancy: एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, आवेदन की तरीख बढ़ी, जानें नई डेट
GMC Bhopal Vacancy: भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी
BTSC Laboratory Assistant Vacancy: 1091 पदों के लिए सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन जारी, जानें प्रोसेस