DSSSB का 1499 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें लास्ट डेट

Rahul Garhwal | Mar 20, 2024, 19:21 IST
DSSSB has released recruitment for 1499 posts
अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। DSSSB ने 1499 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक कैंडिडेट्स dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

DSSSB Recruitment


NEW DELHI. DSSSB ( दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ) ने 1499 पदों पर भर्ती निकाली है। PGT, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट सैनेटिरी इंस्पेक्टर, लैबोरेटरी असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर समेत अन्य पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 17 अप्रैल है।



क्वालिफिकेशन



पदों के मुताबिक 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक।



एज लिमिट



कैंडिडेट की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।



कितनी मिलेगी सैलरी ?



चयनित कैंडिडेट्स को अलग-अलग पदों के मुताबिक 18000-56900 पे लेवल-1 के मुताबिक सैलरी मिलेगी।



आवेदन फीस



  • सामान्य - 100 रुपए
  • महिला, SC, ST, PWD, दिव्यांग और पूर्व सैनिक - कोई फीस नहीं

कैसे होगा सिलेक्शन ?



  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल

ये खबर भी पढ़िए..



राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन में 3825 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी



कैसे करें अप्लाई ?



  • ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाइए।
  • करंट ओपनिंग सेक्शन पर जाएं और संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करिए।
  • ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक करिए और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करिए।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करिए।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करिए।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखिए।

Delhi Subordinate Service Selection Board | Delhi Subordinate Service Selection Board Recruitment | Government Job | New Government Job | दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड भर्ती | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • government job
  • New Government Job
  • DSSSB
  • नई सरकारी नौकरी
  • DSSSB Recruitment
  • Delhi Subordinate Service Selection Board
  • Delhi Subordinate Service Selection Board Recruitment
  • दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड
  • दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड भर्ती