इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में 109 पदों पर भर्ती, हर महीने एक लाख सैलरी के साथ विदेश में मिलेंगी पोस्टिंग
पदों की जानकारी
इस भर्ती के तहत कुल 109 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
- एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड II (Associate Engineer Grade II): 19 पद
- एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड III (Associate Engineer Grade III): 47 पद
- एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड IV (Associate Engineer Grade IV): 36 पद
- एसोसिएट ऑफिसर ग्रेड II (Associate Officer Grade II): 7 पद
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार हर महीने 72 हजार रुपए से लेकर एक लाख 12 हजार रुपए तक वेतन दिया जाएगा।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और अनुभव
अलग-अलग पदों के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और कार्य अनुभव की शर्तें निर्धारित की गई हैं।
- इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए। इनमें सिविल, मैकेनिकल, वेल्डिंग, नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग (NDT), इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन शामिल हैं। डिग्री BE/B.Tech/B.Sc. (इंजीनियरिंग) में होनी चाहिए। इन पदों के लिए 5 से 13 साल का संबंधित कार्य अनुभव जरूरी है।
- ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री कला, वाणिज्य या विज्ञान विषय में हो सकती है। इसके साथ मैटेरियल मैनेजमेंट में डिप्लोमा होना जरूरी है। इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उनके पास मैटेरियल मैनेजमेंट में डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों के लिए 5 से 14 साल का संबंधित कार्य अनुभव जरूरी है।
- सभी पदों के लिए आयु सीमा और कार्य अनुभव की गणना 30 सितंबर 2026 से होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
जरूरी तारीखें और आवेदन शुल्क
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 2 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन आवेदन और दस्तावेजों की जांच के बाद होगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सूची स्क्रीनिंग के आधार पर तैयार होगी।
इंटरव्यू EIL के गुरुग्राम, मुंबई, चेन्नई या कोलकाता स्थित कार्यालयों में होगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू केंद्र तक पहुंचने की व्यवस्था खुद करनी होगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले EIL की आधिकारिक वेबसाइट www.engineersindia.com पर जाएं।
- वेबसाइट के करियर सेक्शन में संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कार्य अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें।
- मांगे गए दस्तावेज, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को जांचने के बाद आवेदन सबमिट करें।
- आवेदन जमा करने के बाद उसकी 6 कॉपी प्रिंट करें और उन पर अपनी फोटो चिपकाएं।
- इंटरव्यू के समय प्रिंटआउट और सभी जरूरी मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित केंद्र पर पहुंचें।