EPFO Recruitment 2026: बिना इंटरव्यू के सरकारी नौकरी, 153 पदों पर भर्ती आवेदन शुरू

Manya Jain | Mar 26, 2026, 20:46 IST
epfo-recruitment-2026-ldc-jsa-vacancy-apply-online
EPFO ने 2026 के लिए LDC और JSA के पदों पर भर्ती निकाली है। यह विभागीय परीक्षा के जरिए प्रमोशन का सुनहरा मौका है। योग्य कर्मचारी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

EPFO Recruitment:ईपीएफओ ने साल 2026 के लिए नई भर्ती निकाली है। इसके जरिए एलडीसी और जेएसए के पद भरे (govt jobs 2026) जाएंगे। यह भर्ती मुख्य रूप से विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के लिए है। ईपीएफओ के मौजूदा कर्मचारियों के लिए यह बड़ा मौका है। इसके जरिये आप प्रमोशन पाकर अपना करियर (Latest Sarkari Naukri) बढ़ा सकते हैं। अगर आप यहां पहले से कार्यरत हैं तो जरूर आवेदन करें। उच्च पदों पर जाने के लिए यह जानकारी बहुत जरूरी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2026 है।



पदों की जानकारी

ईपीएफओ ने कुल 153 पदों की घोषणा की है, जिन्हें देश भर के विभिन्न जोनों में विभाजित किया गया है।



नोट: बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के लिए:

  • ग्रुप सी के वे कर्मचारी जिनका पे-स्केल एलडीसी के बराबर या उससे कम है।
  • ग्रुप डी के वे कर्मचारी जिन्होंने ग्रुप डी या ग्रुप सी (आइसोलेटेड कैडर) में 5 साल की नियमित सेवा पूरी कर ली है।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास या उसके समकक्ष।

2. जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) के लिए:

  • मुख्यालय (Headquarters) के ग्रुप सी कर्मचारी जिनका वेतन मैट्रिक्स ₹18,000 से ₹56,900 के बीच है।
  • उम्मीदवार के पास कम से कम 3 साल की नियमित सेवा का अनुभव होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास या समकक्ष।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न (Exam Format):

  • मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (Computer Based Test - CBT)
  • तारीख: 2 मई 2026
  • अवधि: 120 मिनट (2 घंटे)
  • कुल अंक: 100 अंक

पाठ्यक्रम (Syllabus):

परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, जो निम्नलिखित विषयों पर आधारित होंगे:



  1. अंग्रेजी (English): व्याकरण और समझ।
  2. प्रशासन (Administration): कार्यालय प्रक्रियाएं और नियम।
  3. अंकगणित (Arithmetic): संख्यात्मक क्षमता।
  4. तर्क (Reasoning): सामान्य बुद्धिमत्ता।

आवेदन कैसे करें?

  • ऑनलाइन पंजीकरण: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in/epfofeb26/ पर जाएं और 1 अप्रैल 2026 तक फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड: आवश्यक शैक्षणिक और सेवा प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • सत्यापन (Verification): भरे हुए फॉर्म का पीडीएफ प्रिंट लें।
  • ऑफलाइन सबमिशन: इस पीडीएफ फॉर्म को सत्यापन के लिए 4 अप्रैल 2026 तक संबंधित एसीसी हेडक्वार्टर (ACC HQ) या एसीसी जोन (ACC Zone) को भेजना अनिवार्य है।

जरूरी डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 1 अप्रैल 2026
  • वेरीफिकेशन फॉर्म भेजने की तारीख: 4 अप्रैल 2026
  • परीक्षा की तारीख: 2 मई 2026

ये भी पढ़ें...



भारत सरकार की कंपनी में जॉब, MFL Vacancy में निकली भर्ती, 5 अप्रैल आखिरी मौका



UPSRTC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश रोडवेज में निकली 2584 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन



डेप्युटेशन पर मिलेगी सरकारी नौकरी, बस KSSSCI Vacancy में करना होगा अप्लाई



DLSA Korba Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए 125 पदों पर सरकारी नौकरी, 30 मार्च लास्ट डेट



Tags:
  • EPFO
  • ईपीएफओ
  • sarkari naukri
  • EPFO Recruitment
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026