सरकारी कंपनी में नौकरी का मौका, हर महीने 1 लाख तक मिलेगी सैलरी

Manya Jain | Feb 22, 2025, 19:03 IST
GAIL Recruitment 2025
गेल इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

GAIL Recruitment 2025 : गेल इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Executive Trainee) पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 73 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gailonline.comपर जाकर 18 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



पदों की जानकारी

  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल)(Executive Trainee - Chemical)
  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन)(Executive Trainee - Instrumentation)
  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल)(Executive Trainee - Electrical)
  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल)(Executive Trainee - Mechanical)
  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (बीआईएस)(Executive Trainee - BIS)

ये खबर भी पढिए... Police Jobs 2025 : पंजाब पुलिस में एक हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती



शैक्षणिक योग्यता

  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल):केमिकल/पेट्रोकेमिकल/केमिकल टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री (न्यूनतम 65% अंक)।
  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन):इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में बैचलर डिग्री (न्यूनतम 65% अंक)।
  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल):इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में बैचलर डिग्री (न्यूनतम 65% अंक)।
  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल):मैकेनिकल/प्रोडक्शन/मैन्युफैक्चरिंग में बैचलर डिग्री (न्यूनतम 65% अंक)।
  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (बीआईएस):कंप्यूटर साइंस/आईटी में बैचलर डिग्री या एमसीए (न्यूनतम 65% अंक)।

ये खबर भी पढिए... MP Sarkari Bharti 2025 : सरकारी नौकरी का देख रहे सपना, तो यहां करें अप्लाई



आयु सीमा

  • 18 साल से 26 साल

सैलरी

  • 60 हजार से 1 लाख 80 हजार रुपए हर महीने

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन GATE 2025 अंकों, समूह चर्चा (Group Discussion) और/या व्यक्तिगत इंटरव्यू (Personal Interview) के आधार पर किया जाएगा।



ये खबर भी पढिए... UPSC Jobs 2025 : यूपीएससी में निकली सैकड़ों पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें



आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले gailonline.com पर जाएं।
  • "करियर" सेक्शन में "एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

GAIL Recruitment 2025 Apply Online



GAIL Recruitment 2025 Notification



GAIL Recruitment 2025 Official Website



thesootr links

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • GAIL India Company
  • GAIL
  • Gail India
  • JOBS 2025