MP Medical College Vacancy: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली सरकारी नौकरी, करें आवेदन

Manya Jain | May 01, 2026, 14:26 IST
MP Medical College Vacancy
शहडोल मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर और ट्यूटर के 31 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। एमपी में मेडिकल करियर का यह बेहतरीन मौका है।

MP Sarkari Naukri.मध्यप्रदेश के मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का शानदार मौका है। शहडोल के बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज ने भर्ती निकाली है। यहां असिस्टेंट प्रोफेसर और ट्यूटर के पद खाली हैं। कुल 31 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है।



MP Medical Collegeभर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह एनएमसी (NMC) के नियमों पर आधारित है। आवेदन करने की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। आप 15 मई 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपनी जरूरी तैयारी पूरी कर लें। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.gmcshahdol.org पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं।



पदों की जानकारी

पद का नाम (Post Name)कुल पद (Total Vacancy)
असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor)Notification PDF
डिमॉन्स्ट्रेटर / ट्यूटर (Demonstrator/Tutor)Notification PDF
कुल रिक्तियां31 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • शैक्षिक योग्यता
    उम्मीदवारों को 30 जून 2025 तक "चिकित्सा संस्थानों में शिक्षक पात्रता योग्यता विनियम, 2025" के हिसाब से योग्य होना चाहिए।
  • नॉन-मेडिकल फैकल्टी
    जो विषय गैर-चिकित्सा उम्मीदवारों के लिए खुले हैं, वहां उनकी नियुक्ति मेडिकल और नॉन-मेडिकल फैकल्टी के अनुपात पर निर्भर करेगी।
  • एनएमसी दिशानिर्देश
    चयन प्रक्रिया पूरी तरह से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की 16 अगस्त 2023 और 2 जुलाई 2025 की अधिसूचनाओं के मुताबिक होगी।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार आकर्षक वेतन और अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे:



  • असिस्टेंट प्रोफेसर: 68 हजार 900 – 1 लाख 39 हजार 900 (पे लेवल 11)
  • डिमॉन्स्ट्रेटर/ट्यूटर: 57 हजार 700 – 1 लाख 17 हजार 100 (पे लेवल 10)

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 तक):

  • असिस्टेंट प्रोफेसर: न्यूनतम 25 साल।
  • डिमॉन्स्ट्रेटर/ट्यूटर: न्यूनतम 22 साल।
  • अधिकतम आयु सीमा में मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) संलग्न करना अनिवार्य है:



  • अनारक्षित (General): 1 हजार रुपए
  • आरक्षित (SC/ST/OBC): 800 रुपए

डीडी का विवरण: डिमांड ड्राफ्ट "NEW GOVT. MEDICAL COLLEGE SHAHDOL AUTONOMOUS SOCIETY" के नाम से देय होना चाहिए, जो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुख्य शाखा, शहडोल (M.P.) में देय हो। (IFSC: CBIN0280787)



चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:



  1. दस्तावेज सत्यापन: मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  2. साक्षात्कार (Interview): सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
    इंटरव्यूकी तारीख कॉलेज की वेबसाइट www.gmcshahdol.org और नोटिस बोर्ड पर अलग से प्रकाशित की जाएगी।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन ऑफलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं:



  1. कॉलेज की वेबसाइट https://www.gmcshahdol.org/ से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  2. फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और सभी शैक्षणिक व अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करें।
  3. निर्धारित आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट साथ लगाएं।
  4. आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक (Registered Post) द्वारा 15 मई 2026 शाम 5:00 बजे तक कार्यालय में जमा करें।

पता: कार्यालय अधिष्ठाता, बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, शहडोल (म.प्र.)।



gmcshahdol.org



ये खबरें भी पढ़ें...



UPCISB Recruitment 2026: क्लर्क, जूनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 2085 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन



PCMC Recruitment 2026: ITI पास युवाओं के लिए 407 पदों पर निकली भर्ती



क्या आप भी करते हैं Axis Bank में काम, तो ये खबर पढ़कर लग सकता है झटका



ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए आवेदन शुरू, बिना देरी किए ऐसे भरें फॉर्म



Tags:
  • 7th Pay Commission
  • sarkari naukri
  • MP Medical College
  • mp sarkari naukri