AEES Recruitment 2026: सरकारी स्कूलों में 254 पदों पर भर्ती, 12वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक को मौका, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 30, 2026, 17:49 IST
Teacher Jobs 2026: PGT, TGT और प्राइमरी टीचर के 254 पद, 2 नवंबर से आवेदन
AEES Recruitment 2026: एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी ने शिक्षक, प्रिंसिपल और अन्य पदों पर 254 संभावित रिक्तियां निकाली हैं। आवेदन 2 से 22 नवंबर 2026 तक होंगे। वेतन ₹35,400 से ₹2,09,200 तक रहेगा।
सरकारी स्कूल में टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी (AEES) ने 254 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, प्राइमरी टीचर, लाइब्रेरियन और बालवाटिका टीचर के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि, पद के हिसाब से बीएड, सीटीईटी, टीचिंग डिप्लोमा या अनुभव भी जरूरी हो सकता है। ऑनलाइन आवेदन 2 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और 22 नवंबर तक चलेंगे। नौकरी मिलने पर पद के अनुसार 35 हजार 400 से दो लाख नौ हजार 200 तक का सैलरी मिलेगी।



किस पद पर कितनी वैकेंसी?

AEES ने अलग-अलग पदों के लिए पदों की संख्या जारी की है।



पद का नामपदों की संख्या
प्रिंसिपल4
वाइस प्रिंसिपल1
पीजीटी27
टीजीटी102
लाइब्रेरियन13
प्राइमरी टीचर89
प्राइमरी म्यूजिक टीचर10
बालवाटिका टीचर8
कुल पद254

इन पदों में सामान्य वर्ग के लिए 112, ओबीसी के लिए 68, एससी के लिए 33, एसटी के लिए 16 और ईडब्ल्यूएस के लिए 25 पद निर्धारित हैं।



इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 12 पद क्षैतिज आरक्षण के तहत शामिल हैं। ये पद कुल 254 रिक्तियों का ही हिस्सा हैं।



2 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 22 नवंबर ही है।



उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।



इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट aees.gov.in या भर्ती पोर्टल https://aees.onlineregistrationforms.com की मदद ली जा सकती है।



12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी मौका

इस भर्ती में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी शिक्षक बनने का मौका है, लेकिन इसके साथ दूसरी जरूरी योग्यताएं भी होनी चाहिए।



  • प्राइमरी टीचर के लिए 12वीं में कम से कम 50 फीसदी अंक के साथ डीएलएड, बीएलएड या विशेष शिक्षा में निर्धारित डिप्लोमा और सीटीईटी पेपर-1 पास होना जरूरी है।
  • बालवाटिका टीचर के लिए 12वीं में अंग्रेजी विषय, कम से कम 50 फीसदी अंक और नर्सरी या प्री-स्कूल एजुकेशन में निर्धारित डिप्लोमा या बीएड (नर्सरी) होना चाहिए।
  • वहीं, प्राइमरी म्यूजिक टीचर के लिए 12वीं में 50 फीसदी अंक के साथ संगीत में निर्धारित ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है।
  • पीजीटी पद के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और निर्धारित बीएड या शिक्षक शिक्षा की योग्यता चाहिए।
  • टीजीटी के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या निर्धारित इंटीग्रेटेड डिग्री और शिक्षक प्रशिक्षण जरूरी है। कई टीजीटी पदों पर सीटीईटी पेपर-2 भी मांगा गया है।
  • कुछ पदों में ग्रेजुएशन के दौरान खास विषयों का होना भी जरूरी है।
  • इसके अलावा, लाइब्रेरियन पद के लिए लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन और कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए।
  • इस पद के लिए अधिकतम उम्र 35 साल रखी गई है।

प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के लिए अनुभव जरूरी

इस भर्ती में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पद भी शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, बीएड या तय शिक्षक शिक्षा योग्यता और पढ़ाने या प्रशासनिक काम का अनुभव होना जरूरी है।



प्रिंसिपल पद के लिए कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए। कितने साल का अनुभव चाहिए और इससे जुड़े बाकी नियम क्या हैं, इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में देख सकते हैं।



किस पद के लिए कितनी आयु सीमा?

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा भी अलग है।



पदआयु सीमा
प्रिंसिपल35 से 50 साल
वाइस प्रिंसिपल35 से 45 साल
पीजीटीअधिकतम 40 साल
टीजीटीअधिकतम 35 साल
लाइब्रेरियनअधिकतम 35 साल
प्राइमरी टीचरअधिकतम 30 साल
प्राइमरी म्यूजिक टीचरअधिकतम 30 साल
बालवाटिका टीचरअधिकतम 30 साल

आरक्षित वर्ग के पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। एससी और एसटी उम्मीदवारों को पांच साल, जबकि ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर उम्मीदवारों को तीन साल की छूट मिलेगी।



कुछ शिक्षक पदों पर महिला उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट भी दी गई है। हालांकि, यह छूट प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर लागू नहीं होगी।



कितनी मिलेगी सैलरी?

AEES Teacher Vacancy 2026 में सैलरी पद के हिसाब से मिलेगी। प्रिंसिपल को 78 हजार 800 रुपए से दो लाख 9 हजार 200 रुपए, वाइस प्रिंसिपल को 56 हजार 100 से एक लाख 77 हजार 500 रुपए और पीजीटी टीचर को 47 हजार 600 रुपए से एक लाख 51 हजार तक सैलरी मिलेगी।



वहीं, टीजीटी टीचर और लाइब्रेरियन की सैलरी 44 हजार 900 रुपए से एक लाख 42 हजार 400 रुपए तक रहेगी। प्राइमरी टीचर, म्यूजिक टीचर और बालवाटिका टीचर के लिए 35 हजार 400 रुपए से एक लाख 12 हजार 400 रुपए तक का वेतनमान तय है। हालांकि, हर महीने हाथ में कितनी सैलरी आएगी, यह भत्तों और कटौतियों पर निर्भर करेगा।



आवेदन करने के लिए कितनी फीस लगेगी?

AEES ने उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और प्रोसेसिंग शुल्क अलग-अलग तय किया है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और शुल्क छूट के पात्र नहीं होने वाले उम्मीदवारों को कुल एक हजार रुपए देना होगा।



इसमें 750 रुपए आवेदन शुल्क और 250 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क शामिल है। महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।



हालांकि, उन्हें 250 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। बैंक की ओर से लागू जीएसटी अतिरिक्त देना पड़ सकता है।



शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकेगा।



कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा। प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों के लिए सीबीटी के बाद इंटरव्यू भी होगा। फाइनल मेरिट में दोनों के अंकों को 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।



वहीं, पीजीटी, टीजीटी, प्राइमरी टीचर, लाइब्रेरियन और बालवाटिका टीचर जैसे पदों के लिए सीबीटी के बाद स्किल टेस्ट होगा, जिसमें उम्मीदवारों की पढ़ाने की क्षमता परखी जाएगी।



यह टेस्ट सिर्फ पास करना जरूरी होगा और फाइनल मेरिट सीबीटी में मिले अंकों के आधार पर बनेगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच और मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी होगा।



परीक्षा में कितने सवाल पूछे जाएंगे?

प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की सीबीटी परीक्षा में कुल 150 सवाल होंगे।



हर सवाल एक अंक का होगा। कुल परीक्षा 150 अंकों की होगी।



इसके लिए ढाई घंटे का समय दिया जाएगा।



वहीं, पीजीटी, टीजीटी, लाइब्रेरियन, प्राइमरी टीचर और बालवाटिका टीचर की परीक्षा में 120 सवाल पूछे जाएंगे।



इस परीक्षा के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।



इसमें संबंधित विषय के सवालों के साथ सामान्य अंग्रेजी, हिंदी, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, गणितीय क्षमता और शिक्षण पद्धति से जुड़े सवाल होंगे।



खास बात यह है कि इस भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।



परीक्षा और एडमिट कार्ड की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।



ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को AEES के भर्ती पोर्टल पर जाना होगा।
  • यहां भर्ती विज्ञापन 01/2026 को ध्यान से पढ़ना होगा।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद संबंधित पद और विषय का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और श्रेणी से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।
  • मांगे गए दस्तावेज और फोटो निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • फॉर्म पूरी तरह जमा होने पर कन्फर्मेशन पेज बनेगा।
  • उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होगा।
Tags:
  • AEES Teaching Recruitment 2026
  • PGT TGT Recruitment
  • Primary Teacher Jobs
  • शिक्षक भर्ती 2026
  • सरकारी शिक्षक भर्ती
  • परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी भर्ती
  • एईईएस भर्ती 2026
  • सरकारी स्कूलों में भर्ती
  • लाइब्रेरियन भर्ती 2026
  • सरकारी नौकरी