GOVT JOBS 2024 : अलग-अलग विभागों में निकली 21 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब तक करें अप्लाई
अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बता दें कि इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 21,604 पद भरे जाने हैं। आप भी इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो इसकी पूरी जानकारी निचे दी गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में भर्ती
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रुप सी और डी के विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। 3306 में से ग्रुप सी लिपिक पदों के लिए 1054 पदों की घोषणा की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 24 अक्टूबर तक चलने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
रेलवे में भर्ती
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्डके इस भर्ती अभियान के माध्यम से 14000 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा। जो योग्य उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 16 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
बीपीएससी भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग ( BPSC ) ने 70वीं सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1,957 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bih.nic.inपर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी वर्कर के 23 हजार से पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइटwww.upanganwadibharti.inपर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये भर्ती राज्य के 31 जिलों में की जाएगी।
DRDO में भर्ती
डीआरडीओ ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस की वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइटwww.drdo.gov.inपर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक