बिजली कंपनी में भर्ती, जूनियर इंजीनियर 183 पदों के लिए आवेदन शुरू
गुजरात की बिजली कंपनियों ने जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस सरकारी भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 183 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 जून से शुरू हो गई है जो 2 जुलाई 2026 तक चलेगी। इसके लिए इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई या बीटेक डिग्री होना अनिवार्य है।
चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट से होगा।
कैटेगरी के अनुसार खाली सीटों की जानकारी
इस भर्ती के तहत कुल 183 पदों को अलग-अलग कंपनियों में विभाजित किया गया है। इसमें महिलाओं के लिए 57 और पुरुषों के लिए 126 पद खाली रखे गए हैं। बिजली कंपनियों के अनुसार पदों की संख्या इस प्रकार है:
- पीजीवीसीएल (PGVCL) में सबसे ज्यादा 86 पद
- डीजीवीसीएल (DGVCL) में 27 पद
- यूजीवीसीएल (UGVCL) में 26 पद
- गेटको (GETCO) में 22 पद
- एमजीवीसीएल (MGVCL) में 22 पद
श्रेणी के आधार पर सामान्य वर्ग के लिए 97 पद आरक्षित हैं। एसईबीसी (SEBC) के लिए 29 और एसटी वर्ग के लिए 26 सीटें रखी गई हैं। ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 19 पद हैं, जबकि दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए कुल 92 पद अलग से रिजर्व किए गए हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को विभाग द्वारा तय की गई निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से रेगुलर मोड में इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई (BE) या बीटेक (B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए।
- न्यूनतम अंक: डिग्री के आखिरी साल या आखिरी सेमेस्टर में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
- अन्य जरूरी ज्ञान: आवेदक को कंप्यूटर संचालन का बेसिक नॉलेज होना चाहिए। इसके साथ ही अंग्रेजी और गुजराती दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ होना भी आवश्यक है।
श्रेणी के अनुसार आयु सीमा और आवेदन शुल्क
- अनारक्षित (General) वर्ग: अधिकतम आयु सीमा 35 साल तय की गई है।
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS): अधिकतम आयु सीमा 40 साल रखी गई है।
- सामान्य/अनारक्षित वर्ग की फीस: ₹500/- (ऑनलाइन माध्यम से)।
- आरक्षित वर्ग की फीस: ₹250/- (ऑनलाइन माध्यम से)।
- नोट: चेक, डिमांड ड्राफ्ट या मनी ऑर्डर से फीस स्वीकार नहीं की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
जूनियर इंजीनियर के पदों पर चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पास करनी होगी।
1. सीबीटी-1 परीक्षा का प्रारूप
पहला पेपर कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें रीजनिंग के 15, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 15, अंग्रेजी के 20, गुजराती भाषा के 20, जनरल नॉलेज के 10 और कंप्यूटर नॉलेज के 20 प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और गुजराती दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।
2. सीबीटी-2 परीक्षा का प्रारूप
सीबीटी-1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही दूसरे चरण यानी सीबीटी-2 में बैठने का मौका मिलेगा। यह पूरा पेपर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के मुख्य विषय पर आधारित होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए कुल 100 अंक ही निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद सफल छात्रों का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
विद्युत सहायक जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआत में बहुत ही शानदार सैलरी पैकेज का लाभ दिया जाएगा:
- पहले साल सैलरी: नौकरी जॉइन करने के पहले साल हर महीने 48 हजार रुपए का निश्चित वेतन मिलेगा।
- दूसरे साल सैलरी: दूसरे साल का मासिक मानदेय बढ़ाकर 50 हजार 700 रुपए प्रति माह कर दिया जाएगा।
- ट्रेनिंग अवधि के बाद: दो साल की शुरुआती संविदा सेवा सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद कर्मचारियों का नियमितीकरण होगा। इसके बाद हर महीने 45 हजार रुपए से लेकर एक लाख एक हजार 200 रुपए तक का नियमित वेतनमान दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें....
बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 हजार पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
MP Job Alert: एमपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन में इंजीनियरों की बंपर भर्ती
SSC का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन
Sarkari Naukri: एग्रीकल्चर बैचलर्स के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे भरें फॉर्म