ग्वालियर रोजगार मेला में 32 कंपनियां देंगी 45 हजार सैलरी तक की नौकरी
ग्वालियर में 28 जुलाई को मेगा रोजगार मेला लगेगा। इसमें 32 निजी कंपनियां युवाओं की भर्ती करेंगी। जिला रोजगार कार्यालय, गदाईपुरा में सुबह 11 बजे से आयोजन होगा। 18 से 35 साल के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। सैलरी 10 हजार से 45 हजार रुपये तक मिलेगा।
32 कंपनियां देंगी नौकरी
ग्वालियर के युवाओं के लिए एक बड़ा मौका आने वाला है। शहर में 28 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप युवा संगम का आयोजन होगा। इस मेगा रोजगार मेले में देशभर की 32 निजी कंपनियां शामिल होंगी। सैकड़ों पदों पर भर्ती की जाएगी।
युवाओं को 10 हजार से 45 हजार रुपये तक का सैलरी मिल सकता है। यह मेला उन युवाओं के लिए खास मौका है, जो नौकरी की तलाश में हैं।
कहां और कब लगेगा मेला
रोजगार मेला ग्वालियर के गदाईपुरा स्थित रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर में लगेगा। यहीं जिला रोजगार कार्यालय संचालित होता है। आयोजन 28 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
यह मेला जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के संयुक्त प्रयास से आयोजित हो रहा है। मकसद है युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार और अप्रेंटिसशिप के बेहतर मौके देना।
किन कंपनियों में मिलेगी नौकरी
इस मेले में कुल 32 प्रतिष्ठित कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी। इनमें क्विक आईटी सॉल्यूशन, पेटीएम सर्विस, टाटा स्ट्राइव स्किल डेवलपमेंट और भारत-पे शामिल हैं। आई-सेक्ट, टीमलीज, जमुना ऑटो और एसआरएफ जैसी कंपनियां भी मौजूद रहेंगी।
नौकरी फाई डॉट कॉम, भारतीय एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, इंडसइंड निप्पॉन लाइफ और आईसीआईसीआई बैंक भी भर्ती करेंगी। इसके अलावा टीवीएस मोटर कंपनी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, फ्लिपकार्ट, अरविंद फैशन ग्रुप और वालसंस सिक्योरिटी सर्विसेज भी शामिल हैं।
खास बात यह है कि सिर्फ मध्य प्रदेश की कंपनियां नहीं आएंगी। गुजरात, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की कंपनियां भी इस मेले में भर्ती करेंगी। इससे युवाओं को अलग-अलग राज्यों में काम करने का मौका भी मिलेगा।
किन पदों पर होगी भर्ती
मेले में कई तरह के पदों पर भर्ती होगी। सिक्योरिटी गार्ड, मशीन ऑपरेटर, ट्रेनी वर्कर और अप्रेंटिस ट्रेनी जैसे पद शामिल हैं। हेल्पर, स्टोर कीपर, सुपरवाइजर और टेली कॉलर के पद भी होंगे।
ड्राइवर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव और रिलेशनशिप मैनेजर की भी जरूरत है। कार्यालय सहायक और इलेक्ट्रीशियन जैसे पद भी सूची में हैं। आईटीआई और डिप्लोमा धारकों के लिए तकनीकी ट्रेडों से जुड़े कई पद उपलब्ध रहेंगे।
हर कंपनी अपनी जरूरत के हिसाब से उम्मीदवारों का चयन करेगी। इसलिए युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार सही पद चुनना फायदेमंद रहेगा।
किसे मिलेगा मौका और कितनी सैलरी
इस मेले में 18 से 35 साल आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार सैलरी दिया जाएगा।
सैलरी की सीमा 10 हजार रुपये से 45 हजार रुपये प्रतिमाह तक रखी गई है। यह सीमा पद और अनुभव के आधार पर तय होगी।
साथ लाने होंगे ये जरूरी डॉक्यूमेंट
मेले में शामिल होने वाले युवाओं को कुछ डॉक्यूमेंट साथ लाना जरूरी है। सबसे पहले समग्र आईडी की कॉपी साथ रखें। रोजगार कार्यालय का पंजीयन क्रमांक भी जरूरी है।
इसके अलावा शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां साथ लानी होंगी। अद्यतन बायोडाटा भी अनिवार्य डॉक्यूमेंट में शामिल है। बिना इन डॉक्यूमेंट के आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी।
युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है, जहां एक ही जगह पर कई कंपनियों में आवेदन का विकल्प मिलेगा। समय पर पहुंचना और सभी डॉक्यूमेंट साथ रखना जरूरी होगा।
ये भी पढ़ें...
भोपाल आत्मानंद स्कूल में सीधी भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू शुरू, करें आवेदन
MPPSC असिस्टेंट टाउन प्लानर के 39 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक आवेदन
रेलवे भर्ती बोर्ड का बड़ा एलान: 119 पदों के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त डेडलाइन
IIT इंदौर में सरकारी नौकरी का मौका: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू