HAL में 150 जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर वैकेंसी, 17 अक्टूबर तक करें आवेदन, एक लाख तक मिलेगी सैलरी
कुल पदों की संख्या
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निकाली गई इस भर्ती में कुल 150 पद हैं। इन पदों को अलग-अलग इंजीनियरिंग डिसिप्लिन (Engineering Disciplines) के आधार पर बांटा गया है। सबसे अधिक पद मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए हैं। नीचे सभी पदों की जानकारी दी गई है।
- एयरोनॉटिकल (Aeronautical): 2 पद
- केमिकल (Chemical): 2 पद
- सिविल (Civil): 7 पद
- कंप्यूटर साइंस (Computer Science): 6 पद
- इलेक्ट्रिकल (Electrical): 25 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics): 21 पद
- मेकैनिकल (Mechanical): 78 पद
- मेटलर्जी (Metallurgy): 3 पद
- प्रोडक्शन (Production): 6 पद
एलिजीबिलिटी क्राइटेरिया और आयु सीमा
इन सरकारी नौकरी में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में रेगुलर/फुल टाइम डिग्री (Regular/Full Time Degree in Engineering/Technology) होनी चाहिए। इसके साथ ही, अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक और एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक निर्धारित किए गए हैं। आयु सीमा की बात करें तो 17 अक्टूबर 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क और सैलरी
सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए (18% जीएसटी सहित) आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को ई0 पे स्केल (2017) के तहत 30 हजार रुपए से एक लाख 20 हजार रुपए के वेतनमान पर रखा जाएगा, जिसमें शुरुआती मूल वेतन (Basic Pay) 30 हजार रुपए होगा। इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी नियमानुसार दी जाएंगी।
चयन प्रक्रिया और तारीखें
इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से इंटरव्यू (Interview Only) के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2026 (दोपहर 2:00 बजे तक) है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना आधिकारिक वेबसाइट http://www.hal-india.co.in के माध्यम से समय पर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।
आवेदन की प्रक्रिया
- HAL की वेबसाइट www.hal-india.co.in के Careers सेक्शन में जाएं।
- Junior Executive Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- Eligibility, Personal और Qualification Details सही-सही भरें।
- फोटो और सिग्नेचर तय साइज में अपलोड करें।
- UR/OBC-NCL/EWS उम्मीदवार फीस जमा करें। SC/ST/PwBD को फीस नहीं देनी है।
- फाइनल फॉर्म सबमिट करके Application Form/Confirmation Page डाउनलोड और प्रिंट करें।
क्यों अच्छा है हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL में नौकरी को अच्छा माना जाता है क्योंकि यह देश की बड़ी एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनियों में शामिल है। यहां कर्मचारियों को स्थिर करियर के साथ अच्छा वेतन, भत्ते, मेडिकल सुविधाएं और दूसरे कर्मचारी लाभ मिलते हैं।
HAL में काम करने पर एविएशन, डिफेंस और हाई-टेक इंजीनियरिंग सेक्टर का अनुभव भी मिलता है। इससे आगे करियर बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। सरकारी क्षेत्र की कंपनी होने की वजह से यहां जॉब सिक्योरिटी और प्रोफेशनल वर्क एक्सपीरियंस दोनों का अच्छा संतुलन मिलता है।