हेवी व्हीकल फैक्ट्री में निकली अप्रेंटिस की भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई

Dolly patil | Jul 30, 2024, 12:32 IST
KMK
ग्रेजुएट और डिप्लोमा कर चुके अभ्यर्थी जो अप्रेंटिस वैकेंसी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए हैवी व्हीकल फैक्ट्री (HVF) में आवेदन करने का अच्छा मौका सामने आया है। आपको बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त है।

हैवी व्हीकल फैक्ट्री ( HVF ) ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा कर चुके अभ्यर्थियों के लिए इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग फील्ड में अप्रेंटिस की वैकेंसी निकाली है। जो भी उम्मीदवार अप्रेंटिस करना चाहते हैं वो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ddpdoo.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त है।



कितने पदों पर भर्ती

चेन्नई की यह वैकेंसी ग्रेजुएट/डिप्लोमा टेक्नीशियन और नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए है।



श्रेणी

वैकेंसी

कैटेगरी – I ग्रेजुएट (Graduate )

110

कैटेगरी – II डिप्लोमा टेक्नीशियन Diploma (Technician)

110

कैटेगरी – III नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट Non-Engineering Graduate

100

कुल

320

योग्यता

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट सरकारी नौकरी अप्रेंटिस की इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।



वहीं टेक्नीशियन में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में फुल टाइम डिप्लोमा धारक आवेदन करने के योग्य हैं। इसके अलावा नॉन इंजीनियरिंग अप्रेंटिस हेतु अभ्यर्थियों के पास बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए आदि की डिग्री होनी चाहिए।



Government Jobs Update: 12 वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए निकली नौकरी, इस लिंक से करें अप्लाई



स्टाइपेंड

I और III कैटेगरी में अप्रेंटिस करने वाले अभ्यर्थियों को प्रति माह 9000/- और कैटेगरी II के अभ्यर्थियों को मंथली 8000/- स्टाइपेंड दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस अप्रेंटिस कीट्रेनिंग की अवधि 1 साल है।



कैसे होगा चयन

अभ्यर्थियों को पहले उनके मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। बाद में उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।



कैसे भरे फॉर्म

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले नेशनल वेब पोर्टल https://nats.education.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद ही वे इस अप्रेंटिस ट्रेनिंग में अप्लाई कर सकेंगे।



आधिकारिक नोटिफिकेशन में सभी कैटेगरी के पदों पर लॉगइन करने का तरीका विस्तार से बताया गया है। अप्रेंटिस ट्रेनिंग में चयनित उम्मीदवारों को संभावित रूप से 9 सितंबर से लेकर 11 सितंबर 2024 तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • हैवी व्हीकल फैक्ट्री
  • अप्रेंटिस की वैकेंसी
  • heavy vehicle factory