HAL Vacancy 2026: ट्रेनी के 120 पदों के लिए बीई, बीटेक पास युवा जल्द करें आवेदन
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेडने डिज़ाइन और मैनेजमेंट ट्रेनी के 120 पदों पर नई भर्ती निकाली है। इसमें 60 पद डिज़ाइन ट्रेनी और 60 पद मैनेजमेंट ट्रेनी के शामिल हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होकर 14 अगस्त 2026 तक चलेगी। इंजीनियरिंग में फुल टाइम बीई या बीटेक की डिग्री होना बेहद अनिवार्य है।
चयन ऑल इंडिया ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
पदों की जानकारी
एचएएल ने कुल 120 पदों को दो प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया है। इसमें दोनों पदों के लिए 60-60 सीटें तय की गई हैं।
डिज़ाइन ट्रेनी के तहत मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, एयरोनॉटिकल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन और मेटलर्जी ब्रांच के पद शामिल हैं। वहीं मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, प्रोडक्शन, सिविल, कंप्यूटर साइंस और मेटलर्जी के पद शामिल हैं। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आरक्षण का लाभ मिलेगा।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा तय शैक्षणिक मानकों को पूरा करना होगा:
1. इंजीनियरिंग डिग्री (Engineering Degree)
उम्मीदवारों के पास संबंधित ब्रांच में 4 साल का रेगुलर बीई या बीटेक (B.E./B.Tech) होना चाहिए। डिस्टेंस या पार्ट टाइम से इंजीनियरिंग करने वाले छात्र इसके पात्र नहीं होंगे।
2. आवश्यक न्यूनतम अंक (Minimum Aggregate Marks)
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के पास बीटेक में कम से कम 70% अंक होने चाहिए। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य रखा गया है। अंतिम वर्ष के छात्र भी शर्तों के साथ फॉर्म भर सकते हैं।
परीक्षा शुल्क
आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करना होगा:
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹500 (जीएसटी सहित) का भुगतान करना होगा।
- एससी, एसटी, दिव्यांग और आंतरिक कर्मचारी: इन सभी वर्गों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
- भुगतान का तरीका: फीस का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
एचएएल में ट्रेनी पदों पर अंतिम चयन के लिए दो मुख्य चरण बनाए गए हैं। इसमें पास होना अनिवार्य होगा।
पहला चरण ऑल इंडिया लेवल पर होने वाला 2.5 घंटे का ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा। इसमें जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड से कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा पास करने वाले छात्रों को 1:5 के अनुपात में बेंगलुरु में होने वाले पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। मेरिट लिस्ट में लिखित परीक्षा का 85% और इंटरव्यू का 15% वेटेज रहेगा।
सैलरी पैकेज
चयनित उम्मीदवारों को 52 हफ्तों यानी 1 साल की इंडक्शन ट्रेनिंग से गुजरना होगा। ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनी को 50 हजार का बेसिक पे और अन्य भत्ते मिलेंगे।
ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने पर अभ्यर्थियों को ग्रेड-II स्केल में इंजीनियर के पद पर पक्का किया जाएगा। इस पद पर ₹50,000 से ₹1,60,000 का पे स्केल मिलेगा। साथ ही कंपनी की तरफ से रहने के लिए मकान या एचआरए, मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 5 साल का सर्विस बॉन्ड भी भरना होगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में रखी गई है। फॉर्म भरने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट www.hal-india.co.in पर जाएं।
- करियर (Careers) सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी एक्टिव ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और बीटेक की मार्कशीट तय साइज में अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ₹500 की आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को पूरी तरह चेक करने के बाद सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
Download Hindustan Aeronautics Limited (HAL) Design Trainee/
Management Trainee Recruitment 2026 Official Notification
ये भी पढ़ें...
RRB Recruitment 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन
मध्य प्रदेश आधार सुपरवाइजर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फ्री में करें अप्लाई
Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 900 के ज्यादा पदों पर भर्ती
भोपाल मैनिट में प्रोफेसर भर्ती, 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन