हिंदुस्तान पेट्रोलियम में भर्ती: ऑफिसर पोस्ट पर निकली भर्ती, 20 जुलाई तक आवेदन

Manya Jain | Jul 02, 2026, 17:45 IST
HPCL Graduate Apprentice Trainees Vacancy
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में 116 अधिकारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने विभिन्न ग्रेड में कुल 116 खाली पदों पर भर्ती निकाली है। इस सरकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं।



इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती में फ्रेशर्स के लिए जूनियर एग्जीक्यूटिव और अनुभवी लोगों के लिए सीनियर पद हैं।



सामान्य और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को एक हजार का आवेदन शुल्क देना होगा।



पदों की जानकारी

एचपीसीएल ने इस बार नए डिप्लोमा धारकों से लेकर सीनियर प्रोफेशनल्स तक के लिए पद निकाले हैं। कुल 116 रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:



  • जूनियर एग्जीक्यूटिव – केमिकल: फ्रेशर्स के लिए सबसे ज्यादा 37 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव – फायर एंड सेफ्टी: सुरक्षा विंग के अंतर्गत कुल 17 पद खाली हैं।
  • सीनियर ऑफिसर – सेल्स: मार्केटिंग और सेल्स विभाग में कुल 52 पदों को भरा जाएगा।
  • असिस्टेंट मैनेजर / मैनेजर – प्रोजेक्ट्स: सिविल इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के लिए 5 पद तय किए गए हैं।
  • सीनियर प्रशासनिक पद: इसके अलावा इकोनॉमिस्ट, गैस सोर्सिंग और चीफ जनरल मैनेजर के पद भी शामिल हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Post Wise Qualification)

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (केमिकल): उम्मीदवार के पास केमिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का रेगुलर डिप्लोमा होना चाहिए।
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर एंड सेफ्टी): साइंस में ग्रेजुएशन के साथ फायर एंड सेफ्टी का डिप्लोमा और भारी वाहन चलाने का लाइसेंस जरूरी है।
  • सीनियर ऑफिसर (सेल्स): मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल या केमिकल में 4 साल की इंजीनियरिंग डिग्री के साथ 2 साल का फुल-टाइम MBA होना अनिवार्य है।

2. जरूरी न्यूनतम अंक (Minimum Marks)

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए डिग्री या डिप्लोमा में कम से कम 65% अंक होना जरूरी है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक तय किए गए हैं।



सैलरी पैकेज

हिंदुस्तान पेट्रोलियम अपने कर्मचारियों को देश का सबसे बेहतरीन वेतन और भत्ते प्रदान करता है। चयनित होने वाले नए अफसरों को पद के अनुसार बहुत ही शानदार पैकेज मिलेगा।



जूनियर एग्जीक्यूटिव (पे स्केल 30 हजार-1 लाख 20 हजार रुपए) का अनुमानित सालाना सीटीसी (CTC) लगभग 10.99 लाख रुपए होगा। वहीं सीनियर ऑफिसर (पे स्केल 60 हजार-1 लाख 80 हजार रुपए) का शुरुआती सालाना पैकेज करीब 21.98... लाख रुपए तय किया गया है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और मेडिकल सुविधाएं भी मिलेंगी।



सर्विस बॉन्ड और चयन प्रक्रिया का पूरा पैटर्न

इस भर्ती (HPCL Selection Process) में अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को कई कठिन चरणों से होकर गुजरना होगा। सबसे पहले एक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसमें जनरल एप्टीट्यूड और आपके मुख्य विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।



लिखित परीक्षा पास करने वाले छात्रों को ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा। चयनित होने वाले सभी उम्मीदवारों को जॉइनिंग के समय 3 साल का एक अनिवार्य सर्विस बॉन्ड भरना होगा।



ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट [www.hindustanpetroleum.com](https://www.hindustanpetroleum.com) पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "Careers" सेक्शन में जाएं और "Current Openings" पर क्लिक करें।
  • अब विज्ञापन संख्या HPCL/OPEN/HR/1/2026-27 के सामने दिए गए "Apply Online" लिंक को खोलें।
  • अपने वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कार्य अनुभव की जानकारियां बिल्कुल सही-सही भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को तय फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • सामान्य और ओबीसी उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ₹1180 की फीस का भुगतान करें। एससी/एसटी और दिव्यांगों के लिए कोई फीस नहीं है।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और अपने पास आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Apply Online: Click here



Official Notification PDF: Click here



Official Website: Click here



ये भी पढ़ें...



Job Alert 2026: शिक्षा विभाग में 829 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन



ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी: सहायक सीनियर क्लर्क के 250 पदों पर मौका



Chhattisgarh Goverment Job: सरकारी वकील बनने का मौका, जल्द करें आवेदन



भोपाल में सरकारी नौकरी: NPCC ने इंजीनियरों के लिए निकाली भर्ती



Tags:
  • Job alert
  • सरकारी नौकरी
  • GOVERMENT JOB
  • HPCL
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम