हिंदुस्तान पेट्रोलियम भर्ती, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 358 पदों के लिए आवेदन शुरू
हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस नई भर्ती अभियान के माध्यम से देश भर में कुल 358 स्लॉट भरे जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई 2026 तक चलेगी। चयनित होने वाले इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को हर महीने 25 हजार रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा।
सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने वाले युवाओं को भविष्य की परमानेंट भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी।
किस राज्य में कितने स्लॉट खाली
एचपीसीएल ने देश के अलग-अलग राज्यों में ट्रेनिंग स्लॉट्स का आवंटन किया है। उम्मीदवार आवेदन करते समय किसी भी एक पसंदीदा राज्य का चयन कर सकते हैं।
राज्यों के अनुसार सीटों का विवरण इस प्रकार है: महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 64 स्लॉट खाली हैं। उत्तर प्रदेश में 37 और गुजरात में 32 पदों पर युवाओं को मौका मिलेगा। राजस्थान में 17, पंजाब में 16 और हरियाणा में 14 सीटें तय की गई हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल में 14-14 सीटें रखी गई हैं। मध्य प्रदेश में 10 और दिल्ली में 18 पदों पर भर्ती होगी।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार के पास सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन स्ट्रीम में इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन (B.E. / B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए कुल 60% अंक अनिवार्य हैं। एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए न्यूनतम 50% अंक होना आवश्यक है।
2. पासिंग ईयर और अनुभव का नियम (Passing Year & Experience)
- आवेदक ने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री 1 सितंबर 2023 या उसके बाद पूरी की हो।
- जिन छात्रों के पास एक साल या उससे ज्यादा का कार्य अनुभव है, वे पात्र नहीं होंगे।
- उम्मीदवार का भारत सरकार के NATS 2.0 पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।
3. आयु सीमा (Age Limit - As on 31 July 2026)
- न्यूनतम आयु: 18 साल
- अधिकतम आयु: 25 साल
- उम्र में छूट: नियमों के मुताबिक एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की राहत मिलेगी।
स्टाइपेंड का पूरा गणित
चयनित इंजीनियरिंग प्रशिक्षुओं को हर महीने मिलने वाले 25 हजार रुपए के स्टाइपेंड में दो हिस्से शामिल होंगे। इसमें से ₹20 हजार 500 रुपए सीधे एचपीसीएल द्वारा दिए जाएंगे। बाकी के ₹4 हजार 500 रुपए भारत सरकार द्वारा डीबीटी (DBT) योजना के तहत सीधे खाते में भेजे जाएंगे।
इस ट्रेनिंग को पूरा करने का सबसे बड़ा फायदा भविष्य में मिलने वाली परमानेंट नौकरी में होगा। एचपीसीएल की आगामी सीधी भर्तियों में इन अप्रेंटिस को आयु सीमा में एक साल की छूट मिलेगी। साथ ही लिखित परीक्षा (CBT) के कुल प्राप्तांकों में 5% अतिरिक्त ग्रेस मार्क्स का सीधा लाभ दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती (HPCL Apprentice Bharti 2026) में उम्मीदवारों का चयन उनके इंजीनियरिंग के अंकों के आधार पर किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों की छंटनी के बाद मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
कुल पदों के मुकाबले 1:5 के अनुपात में शॉर्टलिस्ट हुए छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसकी सूचना केवल पंजीकृत ईमेल आईडी पर दी जाएगी। दस्तावेज सही पाए जाने और मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए जॉइनिंग लेटर जारी किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले एचपीसीएल के आधिकारिक भर्ती पोर्टल jobs.hpcl.co.in पर जाएं।
- "Sign up for New Registration" पर क्लिक करके अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करें।
- ईमेल पर मिले पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें और अपनी इंजीनियरिंग ब्रांच का चयन करें।
- मुख्य फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, पता और शैक्षणिक जानकारी बिल्कुल सही-सही भरें।
- अपनी नई पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को तय साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले प्रीव्यू जरूर चेक करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
Apply Online: Click here
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
भोपाल आत्मानंद स्कूल में सीधी भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू शुरू, करें आवेदन
MPPSC असिस्टेंट टाउन प्लानर के 39 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक आवेदन
रेलवे भर्ती बोर्ड का बड़ा एलान: 119 पदों के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त डेडलाइन
IIT इंदौर में सरकारी नौकरी का मौका: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू