अग्निवीरवायु भर्ती नोटिफिकेशन जारी: महिला-पुरुषों के लिए मौका, करें अप्लाई
भारतीय वायुसेना ने दो अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन जारी किए हैं।इसमें अग्निवीरवायु और एयरमैन ग्रुप-वाई (Medical Assistant) के पद शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई 2026 तक चलेगी।दोनों पदों के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 22-23 सितंबर 2026 को होगी।
आईएएफ अग्निवीरवायु में महिला-पुरुष दोनों और मेडिकल असिस्टेंट में सिर्फ पुरुष पात्र हैं।
अग्निवीरवायु और मेडिकल असिस्टेंट पदों पर होगी भर्ती
इन दोनों पदों की भर्ती के नियम,काम की अवधि और सैलरी का स्ट्रक्चर काफी अलग-अलग रखा गया है। अग्निवीरवायु पद के लिए चयन अग्निपथ योजना के तहत केवल 4 साल की सेवा के लिए किया जाएगा। इसमें देश के अविवाहित महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
दूसरी तरफ,एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट का पद एक नियमित सरकारी नौकरी की तरह है। इसमें चयनित युवाओं को पूरे 20 साल तक वायुसेना में नियमित कैडर के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा। इस पद के लिए केवल पुरुष भारतीय और नेपाल के गोरखा नागरिक ही आवेदन करने के पात्र माने गए हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और आयु सीमा
वायुसेना ने दोनों श्रेणियों के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र के अलग-अलग मापदंड तय किए हैं:
1. अग्निवीरवायु (Agniveervayu Intake 02/2027)
- योग्यता:साइंस स्ट्रीम वाले छात्रों के लिए 12वीं में मैथ्स,फिजिक्स और इंग्लिश के साथ कम से कम 50% अंक होना जरूरी है। अन्य स्ट्रीम के छात्रों के लिए किसी भी विषय में 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। दोनों ही श्रेणियों में इंग्लिश विषय में कम से कम 50% नंबर होना बेहद आवश्यक है।
- आयु सीमा:उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 के बीच होना चाहिए।
2. एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट (Airmen Medical Assistant)
- 12वीं पास रूट:फिजिक्स,केमिस्ट्री,बायोलॉजी (PCB) और इंग्लिश विषयों के साथ न्यूनतम 50% अंकों में 12वीं पास छात्र पात्र हैं। इनकी उम्र का जन्म ब्लॉक 1 जुलाई 2006 से 1 जुलाई 2010 के बीच होना चाहिए।
- फार्मेसी/डिप्लोमा रूट:12वीं (PCB) के साथ फार्मेसी में बी.फार्मा या डिप्लोमा (50% अंकों के साथ) होना जरूरी है। इस रूट के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष तय की गई है।
सैलरी पैकेज
अग्निवीरवायु के तहत पहले साल 30 हजाररुपए प्रति माह मिलेंगे,जो चौथे साल बढ़कर 40 हजाररुपए हो जाएंगे। हर महीने सैलरी का 30% हिस्सा अग्निवीर कॉर्प्स फंड में जमा होगा। 4 साल की सेवा पूरी होने पर युवाओं को करीब 10.04 लाख रुपए का 'सेवा निधि पैकेज' दिया जाएगा।
एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए ट्रेनिंग के दौरान 14 हजार600 रुपए प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद न्यूनतम 26 हजार900 रुपए प्रति माह का शुरुआती वेतन मिलेगा। इसके साथ ही मिलिट्री सर्विस पे (MSP),महंगाई भत्ता,आवास भत्ता और साल में 60 दिन की छुट्टी की सुविधा मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
वायुसेना में अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन मुख्य परीक्षाओं से गुजरना होगा:
ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Written Exam)
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी,जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता (RAGA) पर आधारित होगा। परीक्षा में 1/4 (0.25) अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।
शारीरिक फिटनेस और एडाप्टेबिलिटी टेस्ट
लिखित परीक्षा पास करने वाले छात्रों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। दौड़ के अलावा पुश-अप्स,सिट-अप्स और स्क्वाट्स लगाने होंगे। इसके बाद सेना के माहौल में ढलने की क्षमता जांचने के लिए दो एडाप्टेबिलिटी टेस्ट लिए जाएंगे।
विस्तृत मेडिकल परीक्षण (Medical Exam)
अंतिम चरण में वायुसेना की मेडिकल टीम द्वारा उम्मीदवारों की गहन स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसमें ब्लड टेस्ट,यूरिन टेस्ट,छाती का एक्स-रे और ईसीजी (ECG) शामिल हैं। पूरी तरह फिट पाए जाने वाले छात्रों की ही फाइनल जॉइनिंग होगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले वायुसेना के आधिकारिक केंद्रीय एअरमैन चयन बोर्ड पोर्टलiafrecruitment.edcil.co.inपर जाएं।
- होमपेज पर जाकर अपना नाम,मोबाइल और ईमेल दर्ज करें और ओटीपी सत्यापित कर नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉगिन करने के बाद मुख्य आवेदन फॉर्म में अपनी योग्यता और पसंदीदा पद (अग्निवीरवायु या मेडिकल असिस्टेंट) का चयन करें।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो,सिग्नेचर और बाएं अंगूठे का निशान तय गाइडलाइंस के अनुसार स्कैन करके अपलोड करें।
- वेबकैम के जरिए लाइव फोटो कैप्चर करें,जो आपके चेहरे के मिलान (Face Match) के लिए जरूरी है।
- क्रेडिट कार्ड,डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ₹550 + जीएसटी की फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और अपने भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Direct Link to Apply
ये भी पढ़ें...
इंडियन ऑयल में 1534 पदों पर सीधी भर्ती, 28 जुलाई तक करें आवेदन
UPSC भर्ती नोटिफिकेशन जारी, महिलाओं के लिए आवेदन मुफ्त, जानें डिटेल
MPSC Group C Recruitment: महाराष्ट्र में 2,619 पदों पर बंपर भर्ती, जानें सैलेरी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती, 500 पदों के लिए आवेदन शुरू