ICAI Recruitment 2026: एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सहित 109 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Apr 01, 2026, 20:49 IST
ICAI recruitment 2026
ICAI Recruitment 2026: इंडियन चार्टर्ड अकाउंटेंट इंस्टीट्यूट में 109 पदों पर वैकेंसी निकली है। प्रोफेशनल उम्मीदवारों के लिए इस प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ने का यह बड़ा मौका है।

Latest Sarkari Naukri.इंडियन चार्टर्ड अकाउंटेंट इंस्टीट्यूट (ICAI) ने भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (Executive Officer) और डायरेक्टर (govt jobs 2026) के कुल 109 पदों को भरा जाएगा।



यह उन प्रोफेशनल के लिए एक शानदार मौका है जो भारत के प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़कर देश की अर्थव्यवस्था और लेखांकन मानकों (Accounting Standards) में काम करना चाहते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।



पदों की जानकारी

1. डायरेक्टर – लीगल (Director – Legal)



पद कोड: 2601 (01 पद)



योग्यता: कानून में स्नातक (LLB) और न्यूनतम 22 साल का अनुभव।



अधिकतम आयु: 55 साल।



2. एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (Executive Officer)



एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए 108 पद हैं।



चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA): 75 पद (पद कोड: 2602)



कानून स्नातक (LLB): 15 पद (पद कोड: 2603)



कंपनी सेक्रेटरी (CS): 02 पद (पद कोड: 2604)



Ph.D. (सस्टेनेबिलिटी/इकोनॉमिक्स): 04 पद (पद कोड: 2605, 2606)



B.E./B.Tech (सिविल/आईटी) या B.Arch: शेष पद (पद कोड: 2607, 2608)



सैलरी

डायरेक्टर (लीगल): पे लेवल-16 के तहत सैलरी 2 लाख 5 हजार 400 रुपए – 2 लाख 24 हजार 400 रुपए (अनुमानित सालाना पैकेज 54 लाख रुपए)।



एग्जीक्यूटिव ऑफिसर: पे लेवल-10 के तहत सैलरी 56 हजार – 1 लाख 77 हजार 500 रुपए (अनुमानित सालाना पैकेज 15.51 लाख रुपए)।



अतिरिक्त लाभ: महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता, एनपीएस (NPS), एलटीसी (LTC) और ग्रेच्युटी।



चयन प्रक्रिया (Selection Process)

शॉर्टलिस्टिंग: प्राप्त आवेदनों में से उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।



व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।



डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: अंतिम चयन से पहले सभी मूल प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा।



ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
  • Recruitment' या 'Career' सेक्शन में जाएं।
  • विज्ञापन संख्या 04/2026/HRD/03 के तहत 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी और अनुभव का विवरण भरें।
  • ₹500 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (Debit/Credit Card/Net Banking) से जमा करें।
  • फॉर्म को रिव्यू करें और 15 अप्रैल 2026 से पहले सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।

जरूरी डेट्स

अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026 के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।



Apply Online



Notification



Official Website



ये भी पढ़ें...



GMC Bhopal Vacancy: भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी



Ordnance Factory Vacancy : ITI पास के लिए 400 पदों पर सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन



PSSSB Vacancy 2026: 532 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें सैलरी



SSB Head Constable Vacancy: सशस्त्र सीमा बल में 233 पदों पर भर्ती, 80 हजार से ज्यादा सैलरी





Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026